5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भरतनाट्यम संग होगी जनकपुरी महोत्सव की शुरुआत

16 को कुचीपुड़ी, ओडीसी और कथक से सजेगी सांस्कृतिक संध्या, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्राप्त डॉ. दिव्या शर्मा देंगी प्रस्तुति

2 min read
Google source verification
दिव्या शर्मा

दिव्या शर्मा

आगरा। जनकपुरी आयोजन का आगाज इस बार कुछ खास होगा। देश के ख्याति प्राप्त कलाकार मुख्य मंच से देश की विरासत को दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। भरतनाट्यम, कुचीपुड़ी, ओडीसी और कथक नृत्य के जरिए यह कलाकार अपने आराध्य के प्रति अपना प्रेम प्रदर्शित करेंगे। कलाकारों का यह दल नई दिल्ली से आ रहा है। दल ने देश-विदेश में तमाम मंचों के जरिए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

शनिवार को सजेगी सांस्कृतिक संध्या
16 सितंबर से तीन दिवसीय ऐतिहासिक जनकपुरी महोत्सव की शुरुआत हो जाएगी। इस बार आवास विकास कॉलोनी इलाके में आयोजित हो रहे जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। घर-घर में आयोजन को लेकर उत्साह है। कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार को शाम सात बजे से सांस्कृतिक संध्या के साथ होगी। पद्मश्री व संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्राप्त नृत्यांगना डॉ. दिव्या शर्मा अपनी टीम के साथ कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। आयोजन समिति के महामंत्री संजय मिश्रा व स्वागताध्यक्ष डॉ. पार्थसारथी शर्मा के प्रयासों से इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स (नई दिल्ली) से कलाकारों का दल आगरा आ रहा है।

ये हैं कलाकार
पद्मश्री व पद्म भूषण शम्भूजी महाराज व लच्छू महाराज की परम शिष्या डॉ. दिव्या शर्मा की टीम में राष्ट्रपति के सम्मानित दूरदर्शन के कई कलाकार शामिल हैं। कलाकारों के इस दल में शामिल नीरजा शर्मा भरतनाट्यम, देवेंद्र शर्मा कथक, हिमांशु कुमार ओडिसी व लक्ष्मी सुब्रमन्यम जनकपुरी के मंच पर कुचीपुड़ी नृत्य प्रस्तुत करेंगी। इस दल ने मलेशिया, यूके, थाईलैंड व कतर में भी अपनी प्रस्तुतियां दी हैं।

पहली बार इस तरह का कार्यक्रम

आयोजन समिति के महामंत्री संजय मिश्रा और स्वागताध्यक्ष डॉ. पार्थसारथी शर्मा ने बताया कि पहली बार जनकपुरी के मंच से इस तरह का आयोजन किया जा रहा है। तमाम अन्य आकर्षण भी हैं। इस बार की जनकपुरी लोगों को बरसों तक याद रहेगी। उन्होंने बताया कि जनकपुरी में इस तरह के आयोजन की व्यवस्था इसलिए की गई है, ताकि यह नजीर बन सके।