
Cyber Fraud: उत्तर प्रदेश के सबसे बडे़ साइबर फ्रॉड का आगरा पुलिस ने किया खुलासा, आगरा पुलिस आनलाइन बैटिंग एप और वेबसाइट के माध्यम से फ्रॉड करने के मामले में बड़ा खुलासा किया है। साइबर सेल ने 27 बैटिंग एप और 7 एप को ब्लॉक किया है। इन साइट द्वारा 15 लाख लोगों के साथ ठगी होने से रोका गया है।
इतना ही नहीं 38 हजार करोड़ रुपए को क्रिप्टोकरेंसी के रूप में विदेश जाने से रोका गया। पुलिस इसके लिए खुद आगे आई और इन आनलाइन गेम के खुलासे के लिए उसने खुद एक यूजर के रूप में जुड़कर खुलासा किया।
लाइन रीस्ट्रीमिंग होती थी इन देशाें से, विदेशी सर्वर से करते थे ठगी
जांच में सामने आया कि विदेश में बैठे अनजान लोग अकाउंट ओपन कराने के नाम पर लोगों को फंसाते हैं। बैटिंग और गेमिंग वेबसाइट पर मैच का इललीगत तरीके से रीस्ट्रीमिंग की जाती है। इसके साथ ही इस पर बैटिंग की जाती है। विदेशों में बैठे ये लोग पहले दो-तीन ट्रांजेक्शन में लोगों को अमाउंट देकर उन्हें अपने जाल में फंसाते हैं। जैसे ही इनका एक बड़ा यूजर बेस तैयार हो जाता है तो ये लोग रातों रात एकाउंट को खाली कर वेबसाइट और एप बंद कर देते हैं।
आगरा पुलिस खुद बनी थी यूजर, यूजर बनने के बाद हुआ चौकाने वाला खुलासा
पुलिस ने बताया कि विदेशों में बैठकर फ्रॉड करने वाले लोग इस रकम को क्रिप्टो करेंसी और इस तरह की दूसरी करेंसी के जरिए अपने खाते में ट्रांसफर करते हैं, इस रकम का बड़ा हिस्सा चाइना में जाता है। इसके बाद थाईलैंड, चीन, वियतनाम के जरिए होती थी लाइव री स्ट्रीमिंग। री स्ट्रीमिंग कराकर अवैध बैटिंग और कराई जाती थी अवैध गेमिंग और कई देशों में भी रकम को ट्रांफसर किया जाता है। हज़ारों खातों से करोड़ो रुपए की हो रही थी ठगी। 300 से 500 रुपए ली जाती थी सब्सक्रिप्शन फीस।
38000 करोड़ रुपये की रकम फ्रीज़ कराई, अवैध बैटिंगअवैध ऑनलाइन गेमिंग पर कार्रवाई
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि ये वेबसाइट पर आने वाले यूजर का डाटा का एनालिसिस किया तो पता चला कि पूरे देश में इन वेबसाइट और एप के जरिए 15 लाख लोगों के साथ फ्रॉड होना था। इन 15 लाख लोगों से करीब 38 हजार करोड़ रुपए की ठगी होती। ऐसे में आगरा पुलिस की प्रोएक्टिव पुलिसिंग के जरिए बहुत बड़ा फ्रॉड होने से रोका गया है।
सात माह पहले एक केस से हुई शुरुआत
पुलिस आयुक्त डॉ प्रीतिंदर सिंह ने बताया की साइबर सेल ने 38 हजार करोड़ चीन और अन्य देशों में जाने से रोका। 27 विदेशी वेबसाइट को पुलिस ने ब्लाक कराया। स्टार इंडिया कंपनी के अधिकृत हाट स्टार, लाइव कंटेंट से हुई थी ठगी। जब साइबर सेल इसकी जांच में जुटी तो इस नए तरह के फ्रॉड के बारे में पता चला।
पुलिस ने खुद जालसाजी का हिस्सा बन खोल दिया पूरा रैकेट
पुलिस आयुक्त ने बताया कि इन वेबसाइट के काम करने का तरीका जानने के लिए साइबर सेल ने इन वेबसाइट का यूजर बनकर इसके गेम को समझा। पुलिस ने खुद जालसाजी का हिस्सा बन खोल दिया पूरा रैकेट। 6000 से अधिक बैंक खाते पुलिस ने कराए ब्लाक। वर्चुअल पेमेंट एकाउंट (VPA) खातों से भी की जा रही थी करोड़ों की ठगी।
पुलिस आयुक्त ने बताया साइबर सेल को पता चला कि इस तरह की इललीगल वेबसाइट को चाइना, थाईलैंड, वियतनाम में तैयार किया जाता है। ये ऐसे देश के सर्वर का इस्तेमाल करते हैं, जिनका इंडिया का कंट्रोल नहीं होता है। साइबर सेल ने ऐसी 27 वेबसाइट और 7 एप को ट्रैस कर इनको ब्लॉक कराया है।
Published on:
20 Sept 2023 07:53 pm

बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
