10 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा के इस बड़े नेता के पिता भी वृद्धाश्रम में, पुत्र की कहानी सुनाते हुए फूटा दर्द, देखें वीडियो

इंजीनियर पुत्र है भाजपा में बड़ा नेता, पिता वृद्धाश्रम में

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Jun 17, 2018

BJP leader Father

BJP leader Father

आगरा। फादर्स डे पर हर पिता को अपने पुत्र के एक फोन का इंतजार था। समय बिताए नहीं बीत रहा था। कभी टेलीफोन की तरफ देखते, तो कभी थक हार कर इधर घूमने लगते। ये हाल दिखाई दिया सिकंदरा स्थित रामलाल वृद्धा आश्रम में। यहां पत्रिका टीम जब पहुंची, तो एक पिता बेहद परेशान दिखाई दिए। जानकारी की गई, तो पता चला कि ये पिता कोई मामूली नहीं हैं, उनका पुत्र भारतीय जनता पार्टी में बड़ा नेता है।

सहारनपुर के रहने वाले हैं पिता
रामलाल वृद्धाआश्रम में पिछले तीन माह से रह रहे 85 वर्षीय कल्लो कुमार ने बताया कि उनके चार पुत्र हैं। तीन पुत्र डॉक्टर हैं और एक पुत्र इंजीनियर है। इंजीनियर पुत्र देहरादून में रहता है और वहां भाजपा में बड़ा नेता है। उन्होंने बताया कि इंजीनियर पुत्र का नाम अशोक है, जो भारतीय जनता पार्टी में मंत्री भी है। हाल ही में उसने अपनी पुत्री की शादी की थी, भाजपा के तमाम बड़े नेता आए थे, लेकिन उन्हें नहीं बुलाया गया। उन्हें बहुत बुरा लगा। आज फादर्स डे है, पिता की याद आई, लेकिन दौलत के नशे में चूर पुत्र ने एक फोन तक करके पिता का हाल तक नहीं जाना।

पूरी उम्र लगा दी बच्चो के लिए
कल्लो कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी पूरी उम्र बच्चों की पढ़ाई के लिए मेहनत करने में गुजार दी। परचून की दुकान की और खेती भी की। बच्चों को बेहतरीन शिक्षा दिलाई, जिसका परिणाम बहुत अच्छा निकला। तीन पुत्र डॉक्टर बने और एक इंजीनियर। आज चारो ही पुत्र धन दौलत में खेल रहे हैं, लेकिन दुख इस बात का है, कि इस पिता के लिए दो वक्त की रोटी किसी भी पुत्र के पास नहीं है। उन्होंने बताया कि उन्होंने जो बुढ़ापे के लिए कुछ पैसे जमा किए थे, वो जमा पूंजी भी पुत्रों ने धोखे से निकलवा ली और अब वे दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं।

आश्रम में आकर हैं खुश
कल्लो कुमार ने बताया कि बच्चों से दूर रहने का दुख तो हर किसी को होता है, लेकिन आश्रम में आकर कोई दर्द नहीं है। यहां सारी सुविधायें मिल रहीं हैं। समय पर खाना पीना मिलता है, और सबसे बड़ी बात अपनी मर्जी के मालिक हैं। कोई रोक टोक करने वाला नहीं है।