.jpg)
BJP leader pramod gupta
आगरा। भारतीय जनता पार्टी बृज क्षेत्र के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता एडवोकेट के नाम एक रिकॉर्ड बना है। उन्हें आगरा मशीनरी एंड हार्डवेयर एसोसिएशन का फिर से अध्यक्ष चुन लिया गया है। वे लगातार 27वीं बार अध्यक्ष बने हैं, जो एक रिकॉर्ड है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि व्यापारियों के हित के लिए काम किया जाएगा।
लगातार 27वीं बार अध्यक्ष चुना गया
आगरा मशीनरी एंड हार्ड वेयर एसोसिएशन का वाषिर्क चुनाव एवं आमसभा का आयोजन यमुना किनारा रोड स्थित होटल एलिवेटेड पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर सर्वसम्मति से भाजपा के वरिष्ठ नेता बृज क्षेत्र उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता एडवोकेट को 27वीं बार निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।
ये हैं अन्य पदाधिकारी
इसके अलावा श्रीराम किशोर अग्रवाल, प्रमोद बंसल, जयराम दास को संरक्षक बनाया गया। उपाध्यक्ष पद पर पकंज खंडेलवाल, महासचिव डॉ. चेतन जिन्दल, सचिव भारत होतचंदानी, सांस्कृतिक सचिव अशोक गुप्ता, कोषाध्यक्ष अजय गोयल को बनाया गया।
रमापतिराम त्रिपाठी ने दिलाई शपथ
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापतिराम त्रिपाठी ने सभी पदाधिकारियों को स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने पद और गोपनीयता की शपथ भी दिलाई । इससे पूर्व सभी वयापारियों ने पूर्व अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने सरकार द्वारा व्यापारियों के लिए कराए जा रहे सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार व्यापारियों के मुद्दों पर संवेदनशील है। व्यापारियों की हर समस्या का समाधान होगा। व्यापारियों को किसी से डरने की जरूरत नहीं है।
व्यापारी हित की लड़ाई
इस दौरान नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता एडवोकेट ने व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे हमेशा व्यापारियों के हित की लड़ाई लडेंगे। व्यापारियों की मांग सर्वोपरि होगी। उनके लिए जो भी सहायता होगी, वो उसके लिए हमेशा तत्परता के साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार व्यापारियों के मुद्दों पर संवेदनशील है। व्यापारियों की हर समस्या का समाधान होगा। व्यापारियों को किसी से डरने की जरूरत नहीं है।
Published on:
15 Aug 2017 02:42 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
