10 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चाय बनाने गई भाजपा नेत्री को बुरी नीयत से घर में दबोचा, दी जान से मारने की धमकी

आगरा के भाजपा नेत्री से छेड़छाड़ का मामला फिर से चर्चा का विषय बन गया भाजपा नेत्री ने मंडल अध्यक्ष पर छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया है।

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Prateek Pandey

Aug 04, 2024

Thana Kamla Nagar Agra

भाजपा नेत्री का कहना है की चुनावी बैठक कार्यालय में चल रही थी। वहां सभी पदाधिकारी मौजूद थे और बताया कि भाजपा नेत्री को कार्यक्रम की देखरेख का कार्यभार सौंपा गया था।

भाजपा नेत्री ने बताया कि जब वह चाय बनाने घर गई भाजपा नेत्री को घर मे घुसकर बुरी नियत से आगरा के वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी ने दबोच लिया। यह देख भाजपा नेत्री हड़बड़ा गईं।

जान से मारने की दे डाली धमकी

भाजपा नेत्री बुरी तरह से घबरा गईं और समझ नहीं आया कि वो ऐसे में क्या करें। वहां पास ही में पड़ा डंडा जब नेत्री ने उठा लिया तो भाजपा पदाधिकारी ने गालीगलौज करना शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दे डाली। किसी तरह चंगुल से छूटकर भाजपा नेत्री ने अपनी जान बचाई।

यह भी पढ़ें: बहराइच में नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म के मामलों में दबोचे गए दोनों आरोपी, बच्ची की हालत गंभीर

महिला नेत्री थाने पर दी भाजपा पदाधिकारी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। सूत्रों की जानकारी अनुसार आरोप लगाया जा रहा है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता मामले में समझौता कराने के प्रयास में जुटे हैं और महिला नेत्री पर राजीनामे का दबाव बनाया जा रहा है।

प्रमोद कुशवाह की रिपोर्ट