
BJP Mayor naveen jain hooting
आगरा। भारतीय जनता पार्टी के सम्मान समारोह में आज कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखकर हर कोई चौंक गाया। मामला माथुर वैश्य भवन पचकुइयां का है। यहां सम्मान समारोह में भाजपा से आगरा के नवनिर्वाचित मेयर नवीन जैन के भाषण के दौरान कुछ ऐसा हुआ, कि मंच पर बैठे पदाधिकारी भी देखते रह गए। मेयर शांत और हंगामा शुरू हो गया। वहां मौजूद अन्य नेताओं की आवाज ने इस बेचारे कार्यकर्ता की आवाज को दबा दिया।
ये था मामला
यूपी निकाय चुनाव में जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी ने नवनिर्वाचित मेयर नवीन जैन, जीते और हारे हुए पार्षदों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस सम्मान समारोह में मेयर नवीन जैन जीत के बाद बता रहे थे, कि वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले, इसके बाद एक घंटे तक का समय दिल्ली में उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ गुजारने का अवसर मिला। इस समय में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से काफी नजदीक से देखा। वे पीएम मोदी के साथ बिताए गए इस समय का अनुभव बताने लगे, इसी दौरान माथुर वैश्य भवन के प्रागंण में बैठा एक कार्यकर्ता बोला, काम की बात करो काम की। बस फिर क्या था, मेयर शांत और हंगामा शुरू हो गया। वहां मौजूद अन्य नेताओं की आवाज ने इस बेचारे कार्यकर्ता की आवाज को दबा दिया।
मेयर ने फिर मांगी अनुमति
इसके बाद नवीन जैन ने फिर अनुमति मांगी, कि ये अनुभव साझा करें या नहीं। वहां मौजूद नेताओं ने कहा कि उन्हें सुनना है, इस अनुभव को, इसके बाद नवीन जैन ने दोबारा अपनी बात शुरू की। कार्यक्रम के दौरान सांसद रामशंकर कठेरिया, विधायक योगेन्द्र उपाध्याय , रामप्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, प्रमोद गुप्ता, टीएन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -
Published on:
09 Dec 2017 05:25 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
