8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सात मंत्री, 50 एमएलए, पांच एमएलसी के साथ मंथन में जुटे बीजेपी अध्यक्ष नड्डा और सीएम योगी, विधानसभा चुनाव में होगा कुछ बड़ा

— जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे हैं आगरा, पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों की ली बैठक।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

arun rawat

Aug 08, 2021

BJP Agra

आगरा में संगठनात्मक बैठक लेते राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आगरा में हैं। मिशन 2022 को लेकर हुई संघठनात्मक बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। ब्रज क्षेत्र समिति की बैठक के साथ विधायकों के पिछले साढे़ चार साल के कामकाज की समीक्षा की गई। ब्रज क्षेत्र भाजपा के लिए काफी महत्वपूर्ण रहा है। 2014 और 2019 लोकसभा चुनाव के साथ ही साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में ब्रज ने भाजपा का भरपूर साथ दिया। ब्रज प्रांत की कुल 65 सीटों में से 57 पर भाजपा का कब्जा है।
यह भी पढ़ें—

ताजनगरी पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम योगी आदित्यनाथ, विधानसभा चुनाव की लिखी जाएगी पटकथा

चुनाव की तैयारियों को लेकर दिए निर्देश
रविवार को जेपी नड्‌डा और सीएम योगी आदित्यनाथ सबसे पहले होटल ताज विलास पहुंचे जहां उन्होंने ब्रज क्षेत्र समिति के सदस्य, जिलाध्यक्षों व जिला प्रभारियों के साथ बैठक की। उसके बाद ब्रज क्षेत्र के विधायक, सांसद और विधान परिषदों के साथ चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की। फतेहाबाद रोड स्थित एसएनजे मैरिज होम में कोरोना वारियर्स डॉक्टरों का सम्मान किया और उनके साथ संवाद किया। उन्होंने पार्टी की योजनाओं की जानकारी ली। आगरा में हुई संगठनात्मक बैठक में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि बूथ को मजबूत बनाइए प्रवास की संख्या बढ़ाइए। संगठन के निर्धारित कार्यक्रमों को शत प्रतिशत धरातल तक उतारना है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए हमें हर समय विचार करना है।
यह भी पढ़ें—

स्कूटी सवार दादा और नाती को ट्रक ने मारी टक्कर, नाती की मौत दादा घायल


मुख्यमंत्री ने गिनाए विकास कार्य
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रज में हुए विकास कार्यों को गिनाया। उन्होंने एसएन मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी फिरोजाबाद और एटा में बन रहे मेडिकल कॉलेज आगरा में प्रस्तावित छत्रपति शिवाजी महाराज का म्यूजियम आदि विषयों को रखा। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बूथ की मजबूती और संगठन के प्रस्तावित कार्यक्रमों को उत्साह के साथ करने के निर्देश दिए। बता दें कि रविवार को होटल ताज विलास में भाजपा की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई है। बैठक को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ और संगठन के दूसरे वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल और उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल हुए।