8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुस्लिमों को BJP का सदस्य बनाने पहुंचे भाजपा नेता, पढ़िए फिर क्या

मुस्लिम बहुल मंटोला में चलाया भाजपा सदस्यता अभियान ‘सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास’ की बात कही गई मुस्लिमों के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में अवगत कराया

3 min read
Google source verification

आगरा

image

Amit Sharma

Jul 29, 2019

triple talak

muslim women

आगरा। भारतीय जनता पार्टी ( Bhartiya janata party) संसद में फिर से तीन तलाक बिल (Triple talaq bill) लेकर आई है। इस बिल के खिलाफ भले ही मुस्लिम सांसद हों, लेकिन लगता है मुस्लिम (Muslims) कहीं न कहीं समर्थन कर रहे हैं। तभी तो मुस्लिम बहुल मंटोला में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान (BJP Sadsyta abhiyan) में मुस्लिमों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। भाजपा नेता यहां शान से बोले। मुस्लिमों के लिए किए जा रहे कार्यों का बखान किया। ‘सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास’ की बात कही। दावा किया गया है कि मुस्लिम समाज के 345 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

सांसद ने किया स्वागत
रविवार को अहमदिया हनीफिया इंटर कॉलेज ढोलीखार, मंटोला, आगरा में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा आगरा महानगर द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया। आगरा के सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने सभी लोगों को माला पहनाकर उनको सदस्यता दिलाई। भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बनने पर सबको बधाई दी ।

मुस्लिमों के लिए क्या कर रही भाजपा
भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व उर्दू अकादमी उत्तर प्रदेश सरकार के सदस्य अशफाक सैफी ने सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिया गया मंत्र सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास को अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बखूबी आगे बढ़ाया है। इंसाफ, ईमान और इकबाल की सरकार ने विकास की सेहत को संप्रदायिकता एवं तुष्टीकरण की बीमारी से मुक्ति दिलाकर सेहतमंद समावेशी सशक्तिकरण का माहौल तैयार किया है। विकास के संकल्प से भरपूर है।

मुस्लिम छात्राओं के लिए छात्रवृृत्ति

श्री अशफाक सैफी ने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग के स्कूल ड्रॉप आउट छात्रों को देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों से ब्रिज कोर्स कराकर उन्हें शिक्षा और रोजगार से जोड़ा जाएगा। देश भर के मदरसों में मुख्यधारा से शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए मदरसा शिक्षकों को शिक्षण संस्थानों से प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, कंप्यूटर की एजुकेशन रोजगार व रोजगार के मौके, सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के तहत अगले 5 वर्षों में 5 करोड़ प्री मैट्रिक,पोस्ट मैट्रिक एवं मैरिट कम मीन्स स्कॉलरशिप में भाजपा की केंद्र सरकार ने 50 प्रतिशत से ज्यादा लड़कियों को शामिल किया है। इनके आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग की लड़कियों को 10 लाख से ज्यादा बेगम हजरत महल स्कॉलरशिप भी शामिल है

भाजपा जिन्दाबाद के नारे

इस दौरान कार्यक्रम में सदस्यता लेने वाले मुस्लिम समाज के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि अब तक हमको सपा बसपा ने भारतीय जनता पार्टी का डर दिखा कर ठगने का काम किया है। अब हम इनके बहकावे में नहीं आने वाले। भारतीय जनता पार्टी ऐसी पार्टी है, जो शिक्षा, रोजगार, तरक्की की बात करती है। जब से यह सरकार आई है तब से पूरे देश के अंदर कोई भी सांप्रदायिक दंगा नहीं हुआ। इसलिए हम सभी लोग भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं।

ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम की अध्यक्षता अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष इरफान कुरैशी ने की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक पिप्पल, पिंकी सक्सेना, जाहिद वारसी, फरीद खान, मोंटू खान, अतीक उर रहमान अजमेरी, आरिफ कुरैशी, मौलाना नायब, मजीद उस्मानी उपस्थित थे। कार्यक्रम सयोंजक वकील कुरैशी थे। संचालन आदील कुरैशी ने किया।