29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BJP भारत पर 25 साल तक राज करेगी, भाजपा सांसद ने किया बड़ा खुलासा

-सांसद ने 250 BJP कार्यकर्ताओं का किया सम्मान-पार्टी रीढ़ की हड्डी बताया, प्रशस्ति पत्र दिए गए-डॉ. पार्थसारथी शर्मा ने आयोजित किया था कार्यक्रम

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Jul 08, 2019

BJP भारत पर 25 साल तक राज करेगी, भाजपा सांसद ने किया बड़ा खुलासा

BJP भारत पर 25 साल तक राज करेगी, भाजपा सांसद ने किया बड़ा खुलासा

आगरा।Bharatiya Janata Party ने चुनिंदा 250 कार्यकर्ताओं का सम्मान किया। कार्यकर्ताओं को प्रशस्तिपत्र दिए गए। उन्हें पार्टी की रीढ़ की बताया। यह भी कहा कि अपने देवदुर्लभ कार्यकर्ताओं के सहारे भाजपा 25 साल तक राज करेगी।

ये भी पढ़ें - Lucknow Delhi Bus Accident: उत्तर प्रदेश को हिला देने वाली बस दुर्घटना की सबसे बड़ी रिपोर्ट

सम्मान होते रहना चाहिएः एसपी सिंह बघेल
BJP के बृज क्षेत्र संयोजक डॉ. पार्थसारथी शर्मा ने वान्या पैलेस, पश्चिमपुरी में कार्यकर्ता सम्मान समारोह रखा था। समारोह के मुख्य अतिथि आगरा के सांसद सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ की हड्डी कार्यकर्ता हैं। सबसे मजबूत कड़ी कार्यकर्ता है। कार्यकर्ताओं का सम्मान होते रहना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के सहारे 25 साल तक इस देश पर राज करेगी। डॉ. पार्थसारथी शर्मा ने कहा कि भाजपा में ही कार्यकर्ताओं का सम्मान होता है। कार्यकर्ताओं के बल पर ही आज केन्द्र और उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार है।

ये भी पढ़ें - Bus Accident Yamuna expressway: जानिये कैसे गई 29 लोगों की जान, बस सवार घायल ने बताया 40 सेकेंड का दिल दहला देने वाला पूरा दृश्य

भाजपा से जुड़ना गौरव की बात
आगरा उत्तर से विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने इस मौक पर पार्टी के सदस्यता अभियान के बारे में विस्तार से जानाकारी दी। उन्होंने कहा कि हमें नये लोग पार्टी से जोड़ने हैं। याद रखें कि भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। भाजपा से जुड़ना हर किसी के लिए गौरव की बात है।

ये भी पढ़ें - Yamuna Expressway Bus Accident: निहाल सिंह बन गया देवदूत...वरना डेढ़ दर्जन लोगों की और चली जाती जान

ये रहे मौजूद
इस मौके पर कैलाश मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध भदौरिया, हेमंत भोजवानी, नवल तिवारी, मनोज बघेल, सौरभ गुप्ता, जितेन्द्र भारद्वाज, राकेश लालवानी, त्रिभुवन चौहान, पार्षद सुषमा जैन, जवाहर चौधरी, ताराचंद, मोहिनी शर्मा, हरवीर सिंह, धर्मवीर सिंह, केके चतुर्वेदी, राधा शर्मा, संजय पुंडीर, सुधीर चौबे, नवीन तिवारी, मंजू वार्ष्णेय आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। भाजपा की बैठक नौ को ब्रज क्षेत्र के समस्त प्रकोष्ठ, प्रकल्प व विभागों के क्षेत्रीय संयोजकों व सह संयोजकों की "सदस्यता अभियान" के परिप्रेक्ष्य में बैठक नौ जुलाई, 2019 को दोपहर 12 बजे जयपुर हाउस, आगरा स्थित ब्रज क्षेत्र कार्यालय के सभागार मे होगी। बैठक में प्रकोष्ठों के प्रदेश प्रभारी शिव कुमार पाठक, ब्रज,कानपुर व बुन्देलखंड के संगठन मंत्री भवानी सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक आर के सिंह राघव ने दी।

ये भी पढ़ें - Agra bus accident में मृत 29 में से 17 की पहचान, यहां देखें सूची