2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सभी समस्याओं के उत्तर का प्रदेश उत्तर प्रदेशः आशुतोष राणा

बॉलीवुड फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा गोवर्धन में जन्माष्टमी मनाने आए हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर वह जरूर आते हैं।

2 min read
Google source verification
ashutosh rana

आशुतोष राणा

मथुरा। गुरु के सानिध्य में गोविन्द के दर्शन करने फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा गिरिराज महाराज की नगरी गोवर्धन आए। फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा के गोवर्धन पहुंचे। गोवर्धन थाने में प्रतीक्षा के दौरान अभिनेता आशुतोष राणा ने अपर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार व उप जिलाधिकारी (एसडीएम) गोवर्धन से गोवर्धन परिक्रमा व यहां के स्वरूप पर चर्चा की।







भगवान ने उत्तर प्रदेश में जन्म लिया

आशुतोष ने कहा कि भगवान ने जब भी जन्म लिया तो उत्तर प्रदेश में ही लिया। चाहे वह राम हों या श्रीकृष्ण। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सभी समस्याओं के उत्तर का प्रदेश है। जिस समस्या का समाधान कहीं न मिले, उसका समाधान उत्तर प्रदेश में मिल जाता है। पत्रकारों से बातचीत में अभिनेता आशुतोष राणा ने कहा कि वह गुरु के सानिध्य में गोविन्द की प्राप्ति के लिए आते हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर वह जरूर आते है।







आगामी फिल्में

आगामी फिल्मों पर चर्चा करते हुये आशुतोष ने बताया कि उनकी आगामी फिल्म ‘’उड़न छू" कॉमेडी फिल्म है। इसमें मनी लॉन्ड्रिंग पर प्रहार किया गया है। संभवतया यह फिल्म नोटबंदी के दौरान आए रोचक घटनाक्रमों को दर्शाएगी। वहीं दूसरी फिल्म "चिकिन करी लॉ" भारतीय कानून की लचर व्यवस्था पर बनायी गयी है। कानूनी प्रक्रिया की तुलना चिकिन बनने की प्रक्रिया से की गयी है। आशुतोष ने बताया कि जैसे चिकिन धीमी आग पर पकते-पकते लोगों की भूख उड़ जाती है, वैसे ही न्याय पाने की आस में व्यक्ति की उम्मीदें धीमी प्रक्रिया से धूमिल हो जाती हैं। इसके अलावा उनकी तेलुगू व तमिल फिल्में भी आ रही हैं।







सेल्फी खींची
गोवर्धन थाने में आशुतोष राणा के बीच प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी अपने को फोटो खिंचाने से नहीं रोक सके। एसडीएम गोवर्धन डॉ. सदानंद गुप्ता व प्रभारी निरीक्षक गोवर्धन कमलेश सिंह ने तो आशुतोष राणा के साथ सेल्फी खींची। आशुतोष राणा को देखने वालों की भीड़ लगी रही। हर कोई उन्हें निकट से देखने का इच्छुक था। आशुतोष राणा फिल्मी पर्दे पर भले ही खलनायक का रोल निभाते हों,







ये भी पढ़ें

image
Story Loader