आगरा

सगाई से पहले लड़के का अपहरण, लड़की वालों के छूटे पसीने

Crime News: उत्तर प्रदेश में सगाई से कुछ समय पहले लड़के का अपहरण हो गया है। लड़की पक्ष ने इसे साजिश बताया है। लड़के का रिश्ता एक साल पहले तय हुआ था।

less than 1 minute read
Nov 21, 2023

आगरा में सगाई से पहले लड़के का अपहरण कर लिया गया। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब लड़का सगाई में नहीं पहुंचा, तो लड़की पक्ष के लोगों के हाथपांव फूल गए। कार्यक्रम में पहुंचह पुलिस ने मामले की जानकारी ली है। लड़के की तलाश शुरू की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

मामला ताजगंज के एकता चौकी क्षेत्र का है। यहां के दो परिवारों में रिश्ता एक साल पहले तय हुआ था। सोमवार की रात सगाई थी। सभी तैयारियों पूरी हो चुकी थीं। लड़के का इंतजार किया जा रहा था। काफी देर इंतजार के बाद भी जब लड़का नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू की गई। इस दौरान पता चला कि लड़के का अपहरण हो गया है। ये खबर मिलते ही लड़की पक्ष के हाथपांव फूल गए।

लड़की वालों ने बताया साजिश

मामले की जानकारी होने पर पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लड़की वाले मैनपुरी के भोगांव के रहने वाले हैं। जो सगाई वाले दिन ही आगरा आए थे। सगाई का कार्यक्रम एक होटल में रखा था। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। लड़की पक्ष के लोगों का आरोप है कि लड़का पक्ष वाले बुलेट मोटर साइकिल और लाखों की नकदी ले चुके हैं। साजिश के तहत लड़के को गायब कर दिया गया है।

Published on:
21 Nov 2023 02:46 pm
Also Read
View All

अगली खबर