
थाने में बैठे वर और वधु पक्ष के लोग
आगरा। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में जाति छिपाकर शादी कराने का मामला प्रकाश में आया है। जहां सबकुछ साफ होने के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। पुलिस मामला सुलझाने का प्रयास कर रही है। कन्या पक्ष दहेज में दिए गए सामान को वापस करने की मांग की अड़े हैं।
यह था मामला
थाना उत्तर क्षेत्र में 12 दिसंबर को बारात आई थी। जयमाला तक सबकुछ ठीक ठाक रहा। फेरों के लिए वर और वधु बैठे हुए थे। तभी शादी कराने आए पंडित ने दोनों पक्षों से गोत्र पूछा तो दूल्हे का गोत्र सुनकर वह हैरान रह गए। कन्या पक्ष के लोगों का कहना है कि वह कठेरिया जाति के हैं जबकि दूल्हा जाट समाज से है। इसकी जानकारी होते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
शादी से कर दिया इंकार
दुल्हन पक्ष ने दूसरी जाति के युवक से अपनी बेटी की शादी करने से इंकार कर दिया। वह दिए गए दहेज को वापस मांगने लगे। दुल्हन पक्ष का कहना है कि बिचौलिए ने लड़का उन्हीं की जाति का बताया था। उन्हें क्या पता था कि उनके साथ धोखा किया जा रहा है। शादी की रस्में पूरी होने से पहले ही उन्हें इसकी जानकारी हो गई। शादी समारोह में काफी देर तक हंगामा हुआ।
थाने पहुंचे दोनों मामले
यह मामला थाने पहुंच गया। जहां दुल्हन पक्ष शादी में दिए गए दहेज को वापस दिलवाने की जिद पर अड़ा था। कन्या पक्ष का कहना है कि झूठ बोलकर शादी करने का प्रयास किया गया लेकिन पंडित के गोत्र पूछने के बाद सबकुछ साफ हो गया। अब वह दूसरी जाति के युवक से अपनी बेटी की शादी नहीं करना चाहते। फिलहाल थाने में दोनों पक्ष बैठे हुए हैं। पुलिस दहेज के सामान को वापस कराकर समझौता कराने का प्रयास कर रही है।
Published on:
13 Dec 2020 04:43 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
