10 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी के दस दिन बाद ही दुल्हन जेवर और नगदी लेकर हुई फरार

— आगरा के बिचपुरी से हुई थी शादी, युवती के मायका पक्ष से शादी में शामिल हुए थे मात्र पांच लोग।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

arun rawat

Jan 03, 2022

Internet Pic

Internet Pic

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। यूपी के आगरा में शादी के दस दिन बाद ही एक दुल्हन जेवर और नगदी लेकर फरार हो गई। ससुराल पहुंचने पर भी दूल्हे को कोई नहीं मिला। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
यह भी पढ़ें—

आगरा के चंबल में तेंदुए से भिड़ किया किसान, घायल किसान को कराया अस्पताल में भर्ती


आगरा के कमला नगर का मामला
दरअसल पूरा मामला आगरा के कमला नगर का है। यहां पर रहने वाला एक युवक ऑटो चलाकर जीवन निर्वाह करता है। 15 सितंबर को आगरा के बिचपुरी में उसकी शादी हुई थी। ऑटो चालक ने बताया कि उसके रिश्तेदार के परिचित फिरोजाबाद में रहते हैं। परिचित ने उसके लिए रिश्ता बताया था। फिरोजाबाद में ही एक घर में युवती को दिखाया गया। 15 सितंबर को बिचपुरी में शादी संपन्न हो गई। इसमें युवती के मायका पक्ष से पांच लोग ही आए थे। शादी के बाद पत्नी 10 दिन उसके साथ रही। 25 सितंबर को पत्नी का भाई आया। उसने कहा कि बहन को घर लेकर जाना है। उसने 1.5 लाख रुपये की जरूरत बताई। कुछ दिन में लौटाने को कहा। इस पर ऑटो चालक ने रकम दे दी। पत्नी घर के जेवरात पहनकर भाई के साथ चली गई। इसके बाद लौटकर नहीं आई। फोन पर वह घर आने की बात कहकर बहाने बनाती रही।
यह भी पढ़ें—

लोहे की सिल्ली से भरा ट्रेलर अनियंत्रित होकर गिरा, चालक—क्लीनर की मौत

किराए पर लिया था कमरा
इस पर ऑटो चालक ने बिचौलिए से कहा, वह भी टालता रहा। 20 दिन तक युवती ने फोन पर बात की। इसके बाद फोन स्विच ऑफ हो गया। पीड़ित छह नवंबर को परिवार के लोगों के साथ फिरोजाबाद में युवती के घर पहुंचा। वहां लोगों ने बताया कि युवती को दिखाने के लिए कुछ देर के लिए कमरा दिया था। इससे ज्यादा लोग कुछ नहीं जानते थे। काफी तलाशने पर भी युवती और उसके परिजनों का पता नहीं चला। इस पर पीड़ित ने थाना कमला नगर में तहरीर दी। आशंका जताई कि शादी करके ठगी करने वाले गैंग ने वारदात की है। इंस्पेक्टर कमला नगर उत्तम चंद पटेल का कहना है कि प्रकरण संज्ञान में नहीं है। पीड़ित उनसे आकर मिलेगा तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।