24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस ने सुलझाई अर्जुन हत्याकांड की गुत्थी, दोस्त के साथ मिलकर भाई ने की थी भाई की हत्या

सीओ गोवर्धन गौरव त्रिपाठी ने बताया कि मृतक अर्जुन का अपनी भाभी से संबंध था, इसी बात से उसका बड़ा भाई गंभीर अर्जुन से खफा था।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Nitish Pandey

Dec 12, 2021

photo1639307291.jpeg

मथुरा. भाई-भाई के रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। बड़े भाई ने अपने ही छोटी भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को थाना मगोर्रा पुलिस ने अर्जुन हत्याकांड की गुत्थी सुलझा दी। यह हत्या अवैध संबंधों को लेकर की गई है। बड़े भाई ने दोस्त के साथ मिलकर अपने ही छोटे भाई का कत्ल कर दिया। आरोपियों ने कुल्हाड़ी से गला काटकर बेरहमी से छोटे भाई की हत्या कर दी। मृतक का अपनी भाभी से अवैध संबंध थे।

एक आरोपित भी मृतक को अपने रास्ते से हटाना चाहता था। उसने भी महिला से अवैध संबंध स्थापित कर लिए थे। दो दिन पहले थाना मगोर्रा क्षेत्र में मकहेरा गांव के पास रजबहा में गांव लठाकुरी निवासी अर्जुन का शव मिला था।

यह भी पढ़ें : कोरोना से प्रभावित हुआ कारोबार, विदेशी पर्यटकों पर ही आश्रित रहते हैं ताजनगरी में पर्यटन से जुड़े कारोबारी

अवैध संबंध के चलते की हत्या

सीओ गोवर्धन गौरव त्रिपाठी ने बताया कि मृतक अर्जुन का अपनी भाभी से संबंध था इसी बात से उसका बड़ा भाई गंभीर अर्जुन से खफा था। इस बीच अर्जुन ने भूरा से दोस्ती कर ली। भूरा ने भी महिला से अवैध संबंध बना लिए। गंभीर और भूरा दोनों ही अर्जुन को मारना चाहते थे। योजना के मुताबिक जब अर्जुन टेलीकाम कंपनी से ड्यूटी खत्म होने के बाद घर के लिए लौट रहा था तभी रास्ते में आरोपी भूरा और गंभीर ने उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

अर्जुन जब रात को घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश की गई। अर्जुन का मोबाइल फोन भी बंद था। परिजनों का कहना है कि मौके पर उसका मोबाइल नहीं मिला है। उसकी बाइक भी कुछ दूरी पर पड़ी मिली थी। पुलिस फौरन मामले की जांच में जुटी और दो दिन बाद ही इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया।

सलाखों के पीछे पहुंचे आरोपी

आरोपित भूरा और गंभीर को मकहेरा पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयोग की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारदार हथियार से हत्या करने का मुकदमा दर्ज किया है। सीओ गोवर्धन ने बताया, आरोपितों को जेल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें : अवैध असलहा फैक्ट्री का पुलिस ने किया खुलासा, भारी मात्रा में बने और अधबने तमंचे बरामद