2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी से अवैध सम्बंधो के चलते फुफेरे भाई ने की हत्या, देखें वीडियो

पुलिस अब मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Sep 25, 2017

Illegal relations

Illegal relations

आगरा।अवैध संबंधों को लेकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मुंबई से दिल्ली जा रहे युवक को रिश्ते में लगने वाले भाई ने आगरा के राजामंडी प्लेटफार्म पर ही उतार लिया और शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर उसे पीला दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या करने के बाद आत्महत्या में बदलने के लिए युवक के शव को पटरी पर रख रहा था, तभी वहां मौजूद वेंडर ने उसे देख लिया। जिसके बाद वह सलाखों के पीछे पहुंच गया है। वहीँ मृतक युवक के परिवार वाले मृतक की पत्नी से हत्यारे के अवैध संबंध बता रहे हैं, जिसके चलते हत्या को अंजाम दिया गया है। पुलिस अब मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

ये है मामला
घटना थाना आगरा केंट जीआरपी के राजामंडी रेलवे स्टेशन के पास की है । दरअसल दिल्ली के संगम बिहार में रहने वाले कमलेश के बेटे रविकांत की शादी सात साल पहले ग्वालियर के शिवपुरी में रहने वाली भारती के साथ हुई थी। रविकांत ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। कुछ महिनों से रवि काम को लेकर परेशान था, तो वह काम को तलाश में मुम्बई चला गया। कल जब रविकांत ट्रेन से वापस दिल्ली लौट कर आ रहा था तभी आगरा के एत्माददौला क्षेत्र में रहने वाला फुफेरा भाई प्रवीण राजा मंडी स्टेशन पर पहुंच गया और ट्रेन से रविकांत को नीचे उतार लिया। इसके बाद शराब में जहर मिलकर उसे पिला दी। कुछ समय बीत जाने के बाद प्रवीन उसे राजामंडी स्टेशन से आगे आउटर पर ले गया और उसके शव को रेलवे पटरी पर रखकर एक हत्या को हादसे में बदलने की कोशिश कर रहा था तभी रेलवे का वेंडर वहां पहुंच गया और उसने अपनी आंखों से जो माजरा देखा। वह भी सकते में आ गया। तभी घटना के सम्बन्ध में थाना केंट जीआरपी को सूचना दे दी और मौके से आरोपी हत्यारे प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया और मृतक रविकांत के शव को पोस्टमार्टम के लिए शव विच्छेदन गृह भेज दिया। इसकी जानकारी रविकांत के परिवारीजनों को दे दी जिसके बाद देर रात पूरा परिवार आगरा केंट जीआरपी थाना पहुंच गया। मृतक रविकान्त के पिता कमलेश के मुताबिक़ रविकांत यानी उसके बेटे की बहू भारती के प्रवीण से अवैध संबन्ध थे, जिसके चलते प्रवीण ने रविकांत की शराब में जहर मिलाकर उसे पिला दिया जिससे उसकी मौत हो गयी है।

ये कहना है पत्नी का
वहीँ इस मामले रविकांत की पत्नी भारती का कहना है कि रूपये कमाने के लिए मुम्बई गए थे वहां से वापस आ रहे थे तभी ट्रेन में क्या हो गया है पता नहीं चल पाया है। जब भारती से यह पूछा गया कि रविकांत की हत्या के पीछे अवैध सम्बन्ध की बात सामने आ रही है। उसने इस सबसे इनकार दिया और उसने अपने ससुरालीजनों पर ही आरोप लगाना शुरू कर दिया। भारती ने बताया कि उसके दो बेटियां हुई हैं। पहली बेटी होने के बाद जब दूसरी बेटी हुई तो मुझे घर से निकाल दिया गया। पिछले दो महीने से अपनी मासूम नवजात बेटी के साथ मायके में रह रही है। लेकिन मृतक रविकांत का परिवार इस घटना में उसकी पत्नी भारती और रिश्ते में लगने वाले भाई को आरोपी बनाते हुए नामजद तहरीर थाना केंट जीआरपी में दे दी, जिस पर जीआरपी ने हत्यारोपी प्रवीण और रविकांत की पत्नी भारती को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। क्षेत्राधिकारी जीआरपी योगेश पाठक ने कहा है कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Story Loader