3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहीद के शव के साथ आगरा-दिल्ली हाईवे किया जाम, देखें तस्वीरें

बीएसएफ के शहीद जवान देवेंद्र बघेल का शव गांव पहुंचा तो लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे।

3 min read
Google source verification

आगरा

image

Amit Sharma

May 16, 2018

Bsf jawan martyred in pakistan

जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में सिकंदरा थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव निवासी देवेंद्र बघेल शहीद हो गए थे। उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो अंतिम दर्शन करने को ग्रामीण उमड़ पड़े।

Bsf jawan martyred in pakistan

लोगों में गुस्सा और गम था। उन्होंने पार्थिव शरीर देखते ही पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। शहीद का शव लेकर आए बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) के अधिकारियों ने जब गांव वालों को देवेन्द्र की बहादुरी के बारे में बताया तो ग्रामीणों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया।

Bsf jawan martyred in pakistan

शहीद देवेंद्र अमर रहें, के नारे भी लगाए जा रहे थे। ग्रामीण तमाम मांगों को लेकर शहीद के शव के साथ आगरा दिल्ली हाईवे पर आ गए। शास्त्रीपुरम फ्लाईओवर मोड़ के पास हाईवे जाम कर दिया। पांच घंटे से लोग हाईवे पर जमे हुए हैं।

Bsf jawan martyred in pakistan

शहीद देवेंद्र बीएसएफ के जवान थे और जम्मू में मंगूचक्क बॉर्डर आउटपोस्ट (बीओपी) पर घुसपैठियों को प्रवेश कराने के लिए पाकिस्तानी सेना की ओर से की गई फायरिंग में शहीद हो गए थे। शहीद देवेंद्र ने गोली लगने के बाद भी घुसपैठियों को भारतीय सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया।

Bsf jawan martyred in pakistan

देवेंद्र के शहीद होने की खबर मंगलवार को लखनपुर स्थित परिवारीजनों को मिली थी। बुधवार को शहीद का शव गांव लाए जाने से पहले ही भारी भीड़ थी। हर कोई शहीद के अंतिम दर्शन करना चाहता था।

Bsf jawan martyred in pakistan

शहीद के परिजनों ने मांग की है कि शहीद देवेंद्र के नाम पर पेट्रोल पम्प दिया जाए। शहीद के परिजनों को आवास उपलब्ध कराया जाए। बच्चों के बड़े होने पर उन्हें सरकारी नौकरी दी जाए। गांव के सरकारी स्कूल का नाम शहीद के नाम पर रखा जाए।

Bsf jawan martyred in pakistan

जिस स्थान पर शहीद की अंत्योष्टि की जाए, उस जगह को शहीद स्मारक माना जाए। शहीद स्मारक की तरह से उसका विकास किया जाए।