3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दादी और पोते की एक साथ उठी अर्थी, लोगों की आंखें नम और फट गया कलेजा

Agra Accident: यूपी की ताजनगरी के आवास विकास कॉलोनी सेक्टर पांच में दादी-पोते की एक साथ अर्थी उठी तो चारों ओर कोहराम मच गया। परिजनों की चीत्कार सुनकर लोगों का कलेजा फट गया। वहां मौजूद हर आंख नम हो गई।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Vishnu Bajpai

Dec 03, 2023

agra_national_highway_accident_.jpg

Accident on National Highway: शनिवार को नेशनल हाईवे पर भीषण हादसे में छह लोगों की मौत हो गई थी। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद सभी मृतकों के शव घर पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों को रोता-चिल्लाता देखकर वहां मौजूद हर सख्य की आंख नम हो गई। पड़ोसी किसी तरह परिजनों को संभाल रहे थे। इस हादसे में आगरा की आवास विकास कॉलोनी सेक्टर पांच निवासी दादी और मासूम पोते की भी मौत हो गई थी। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद जब दादी-पोते के शव सेक्टर पांच पहुंचे तो परिजन दहाड़ें मारकर रोने लगे।


रविवार सुबह दादी रेखा शर्मा और पोते अथर्व शर्मा की सेक्टर पांच से एक साथ अर्थी उठी। हर आंख नम थी, परिजनों की चीत्कार सुनकर कलेजा फटा जा रहा था। हर कोई कह रहा था कि अथर्व अपनी दादी का लाडला था। दादी भी अपने लाडले की हर मांग पूरी करती थी। अथर्व ने 12 नवंबर को अपनी छोटी बहन का जन्मदिन मनाया था वह स्कूल की पिकनिक पर जाना चाहता था, लेकिन उसके पिता योगेंद्र शर्मा ने मना कर दिया था। उसने दादी से कहा तो अथर्व को पिकनिक पर भेजने के लिए उन्होंने योगेंद्र शर्मा को मनाया था। अ‌ंतिम संस्कार में मौजूद हर शख्स की जुबान पर यह चर्चा थी।


शनिवार को गुरु द्वारा गुरु के ताल पर ट्रॉला के बीच में आटो के आने से छह लोगों की मौत हो गई। इसमें आवास विकास कॉलोनी सेक्टर पांच के रहने वाले फाइनेंस कंपनी में कार्यरत योगेंद्र शर्मा की मां रेखा शर्मा और बेटा नौ साल का अथर्व शर्मा भी था। योगेंद्र शर्मा के परिवार में उनकी मां रेखा शर्मा, पत्नी कुमकुम शर्मा, बेटा अथर्व शर्मा और बेटी है। वे रामबाग में नया घर बनवा रहे थे, इसके चलते बेटे अथर्व का एडमिशन रामबाग स्थित स्कूल में कराया था। हर रोज सुबह योगेंद्र शर्मा बेटे को छोड़ने स्कूल जाते थे और दादी स्कूल से बेटे को आटो से लेकर आती थी। शनिवार को भी वे अथर्व को साथ लेकर आ रही थी, गोद में अथर्व बैठा हुआ था। हादसे में रेखा शर्मा और अथर्व की मौत हो गई।

-आगरा से प्रमोद कुशवाहा की रिपोर्ट

Story Loader