3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम योगी ने कहा कि देश में हुईं दो बड़ी घटनाएं, न पत्ता हिला और नाहीं खून की नदियां बही

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 65वें राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश में दो बड़ी घटनाएं हुईं।

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Nov 25, 2019

photo_2019-11-25_16-26-43.jpg

आगरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 65वें राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश में दो बड़ी घटनाएं हुईं। कहते थे कि कश्मीर से धारा 370 हटी तो ये हो जाएगा, लेकिन तिनका नहीं हिला। 65वां राष्ट्रीय अधिवेशन इसलिए इतना महत्वपूर्ण है, क्योंकि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पहला छात्र संगठन है, जिसने कश्मीर की धारा 370 के लिए एक लंबा आंदोलन किया। कश्मीर में धारा 370 को समाप्त करना, आतंकवाद के इस विषबेल को हमेशा के लिए समाप्त कर देना।

ये भी पढ़ें - abvp के राष्ट्रीय अधिवेशन में सीएम योगी ने सुनाई शेर के बच्चे की कहानी, देखें वीडियो

राम मंदिर फैसले पर भी यही हुआ
सीएम योगी ने कहा कि यही स्थिति अयोध्या से संबंधित विवाद पर भी थी। 500 वर्षों से विवाद को जबरन बनाया जा रहा था। सीएम योगी ने कहा कि अभिनंदन करता हूं, सुप्रीम कोर्ट का। 500 वर्षों के विवाद को 45 मिनट में समाप्त कर दिया। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में, न्यायपालिका की ताकत क्या होती है, ये राम जन्म भूमि से संबंधित फैसले के समय साबित हो गया। और जो कहते थे, खून की नदियां बहेंगी, तो यहां तो एक मच्छर भी नहीं मरा। बहुत शांति से सबने इस फैसले को स्वीकार किया। सौहार्द की एक नई मिशाल प्रस्तुत हुई। भारत दुनिया में शांत और सौहार्द का संदेश देने में सक्षम है। साथ ही यदि दुश्मन देश की सीमा या आतंरिक सुरक्षा में सेंध लगाने का प्रयास करेगा, तो उसका मुंहतोड़ जवाब देने का जज्बा भी भारत के अंदर है। हर क्षेत्र में देश आगे बढ़ रहा है।

Story Loader