5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ABVP के राष्ट्रीय अधिवेशन में सीएम योगी ने सुनाई शेर के बच्चे की कहानी, देखें वीडियो

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 65वें राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दल से बड़ा देश है...

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Nov 25, 2019

ssss.jpg

आगरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 65वें राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दल से बड़ा देश है और देश की कीमत पर कोई समझौता नहीं हो सकता है। इस चीज का अहसास कराने की आवश्यकता है। एक कहानी कहते हुए सीएम योगी ने कहा कि एक बार जंगल में शेर का बच्चा अपने कुनबे से बिछड़ गया और लोमड़ियों के झुंड में जा पहुंचा। एक बार एक शेर ने लोमड़ियों के झुंड पर हमला किया और उसे पहचान लिया। शेर उस शेर के बच्चे को देखकर अचंभित था। उस शेर के बच्चे के आचरण लोमड़ियों की तरह हो चुका था। उस शेर के बच्चे को शेर का आचरण का अहसास कराया। जैसे ही उसे अहसास हुआ, कि वह शेर का बच्चा है, तो वह भी एक शेर के की तरह शिकार करता हुआ दिखाई दिया। सीएम योगी ने कहा कि बस इसी तरह हर भारतवासी के मन में ये भाव पैदा करने की आवश्यकता है। ये भाव और उस योजक के रूप में आपकी भूमिका। जो लोग हमें कमजोर करना चाहते हैं, उन्होंने जाति का सहारा लिया। उन्होंने क्षेत्र और भाषा का सहारा लिया।

ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले abvp ने पहचानी देश की शक्ति, देखें वीडियो