
आगरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 65वें राष्ट्रीय अधिवेशन में पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोई मूल ऐसा नहीं, जिसमें औषधीय गुण नहीं है। कोई अक्षर ऐसा नहीं, जिसमें मंत्र की शक्ति न हो। कोई पुरुष ऐसा नहीं, जिसमें योग्यता न हो। एक योजक चाहिए। एक योजक हरेएक की योग्तया को प्रमाणित कर सकता है। योजक की भूमिका में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जैसा संगठन है।
ये भी पढ़ें - abvp राष्ट्रीय अधिवेशन: मुख्यमंत्री योगी ने महाराष्ट्र के सागर रेड्डी को दिया यशवंत राव केलकर युवा पुरस्कार, देखें वीडियो
ये कहा सीएम योगी ने
सीएम योगी ने कहा कि अचानक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दुनिया का सबसे बड़ा संगठन नहीं बन गया। उसने नारे नहीं दिए, न झूठी घोषणाएं की। उत्तेजना पैदा करके राजनीतिक समूहों के एजेंडे का हिस्सा बनकर नहीं रह गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बड़ी दमदारी से कहा कि छात्र शक्ति राष्ट्र शक्ति है। एक मात्र छात्र संगठन है, जिसने पूरी दमदारी के साथ देश की ऊर्जा को पहचाना। छात्र शक्ति को जब इस देश के अंदर एक बड़ा समुदाय मानने लग गया था, कि छात्र शक्ति विघटनवादी है, तोड़फोड़ करता है। उस समय अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कहा कि नहीं, गलती तुम्हारी है। छात्र शक्ति तो राष्ट्र शक्ति है, इस राष्ट्र शक्ति को पहचानो। इस राष्ट्रशक्ति को उचित मंच दो, आगे बढ़ने के लिए, उसे प्रेरित करो एक अवसर दो। और जब अवसर मिला, जब और जहां मिला, तब छात्र शक्ति ने देश और दुनिया में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
Published on:
25 Nov 2019 04:28 pm

बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
