10 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

सीएनजी आपूर्ति बंद, मच गया हाहाकार, जानिये किल्लत कब होगी दूर…

सीएनजी न मिलने से हाहाकार मच गया है। सीएनजी वाहनों के पहिये थम गए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Nov 01, 2018

आगरा। सीएनजी न मिलने से हाहाकार मच गया है। सीएनजी वाहनों के पहिये थम गए हैं। इसमें बड़ी संख्या में स्कूल वाहन भी शामिल हैं। गुरुवार सुबह सीएनजी न मिलने का बड़ा असर दिखाई दिया। बच्चों को लेने के लिए स्कूल वाहन नजर नहीं आए, तो वहीं चौराहों पर आॅटो की किल्लत से लोग परेशान नजर आए। पंपों पर सीएनजी लेने के लिए ऑटो की रात तक लंबी लाइन लगी रही। उम्मीद ये जताई जा रही है कि आज दोपहर तक यदि गार्डर हटा दिए जाते हैं, तो सीएनजी की सप्लाई सुचारू हो सकती है।

इसलिए आपूर्ति हुई बाधित
वाटर वर्क्‍स पर यमुना पर बन रहे तीसरे पुल के तीन कटर पिलर गिरने की वजह से सीएनजी और पीएनजी सप्लाई करने वाली गेल इंडिया की पाइप लाइन पर क्षतिग्रस्त हो गई है। अब गार्डर हटाने का कार्य किया जा रहा है। गार्डर हटने पर ही सीएनजी की सप्लाई सुचारू हो पाएगी। उधर हालात ये हैं कि सीएनजी लेने के लिए बुधवार की शाम से ही 14 पंपों पर वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। चालकों ने पंपों पर डेरा डाल लिया है।

आज हो सकती है समस्या दूर
यमुना पर निर्माणाधीन तीसरे पुल से गिरे तीनों गर्डरों को हटाए जाने का काम गुरुवार सुबह को शुरू हुआ। यह दोपहर तक पूरा हो सकता है। इसके बाद पीएनजी, सीएनजी की सप्लाई सुचारू की जाएगी। साथ ही ट्रैफिक के लिए बंद किए गए पुलों को भी खोल दिया जाएगा। गेल इंडिया से संपर्क किया गया, तो अधिकारियों ने बताया कि कार्य तेजी से किया जा रहा है। जल्द से जल्द CNG की आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी, लेकिन अभी अधिकारियों द्वारा कोई समय नहीं दिया जा रहा है।