15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानिए किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनना आपके लिए शुभ है…

ज्योतिषाचार्य से जानें क्या है हमारे जीवन में रंगों का महत्व और कैसे ये हमारे जीवन को प्रभावित करते हैं।

2 min read
Google source verification

image

suchita mishra

Aug 08, 2017

आगरा। आपने कई बार महसूस किया होगा कि कभी—कभी हमारी कोई विशेष रंग की शर्ट या कोई अन्य कपड़ा पहनने पर हमारे सारे काम बनते चले जाते हैं और हम उस शर्ट को लकी शर्ट का नाम दे देते हैं। दरअसल ये खेल रंग का होता है। ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक रंग हमारे जीवन में विशेष महत्व रखते हैं क्योंकि प्रत्येक रंग का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है। यदि दिन के हिसाब से रंग को चुनकर कपड़े पहने जाएं तो हमारे ग्रह प्रभावित होते हैं और हमारा दिन लकी हो जाता है। आइए ज्योतिषाचार्य डॉ. अरबिंद मिश्र से जानते हैं कि सप्ताह में कौन से दिन हमें कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

1. सोमवार शिवजी का दिन होता है और इसका स्वामी चंद्र होता है। चंद्र शीतलता का प्रतीक है इसलिए इस दिन सफ़ेद और एकदम हल्के रंग का वस्त्र पहनाना फायदेमंद होता है। जैसे सफेद, सिल्वर, क्रीम, हल्का गुलाबी, हल्का नीला, सामानी, और हल्का पीला। ऐसा करने से कुंडली में चंद्र से जुड़ी बाधाएं दूर होती हैं। आत्मविश्वास बढ़ता है व डिप्रेशन जैसी समस्याओं में लाभ होता है।

2. मंगलवार बजरंगबली का दिन है। इस दिन भगवा, नारंगी, पीला, सिंदूरी-संतरा जैसे रंग पहनना फायदेमंद होता है। यह रंग दिन को स्फूर्ति और वीरता प्रदान करता है और दिन को आकर्षक बनाता है। मंगलवार के दिन लाल कपड़े पहनने से भीतरी उत्साह और कार्य क्षमता में बढ़ोतरी होती है।

3. बुधवार को गणेशजी का दिन कहा जाता है। गणेशजी हरा रंग प्रिय होता है इसीलिए उन्हें दूर्वा घास भी चढ़ाई जाती है। इसलिए बुधवार को हरे रंग का वस्त्र पहनें। इस दिन बुध ग्रह भी इसी रंग में दिखाई देता है। इसे पहनने से बुध संबंधी समस्याएं नहीं होंगी।

4. गुरुवार, विष्णु भगवान का दिन माना जाता है। उन्हें पीला रंग पसंद होता है। इसलिए गुरूवार को पीला रंग धारण करना फायदेमंद होता है। इसके अलावा सुनहरा, नारंगी रंग पहन सकते है। इससे आपका दिन शुभ होगा। गुरुवार का दिन बृहस्पति ऋषि को समर्पित है और बृहस्पति को सभी ग्रहों के गुरू हैं साथ ही भाग्य, संपन्नता, धन और संतान का कारक हैं।

5. यह दिन जगतजननी और देवियों का दिन माना जाता है। देवी मां को सबसे ज्यादा लाल रंग प्रिय होता है। वैसे तो इस दिन सारे गहरे रंग के वस्त्र पहन सकते हैं। लेकिन लाल रंग धारण करना सर्वोत्तम है। साथ ही इस दिन फ्लोरल प्रिंट के कपड़े पहनना भी शुभ और मंगलकारी होता है।

6. शनिवार शनि देव का दिन होता है। इस दिन गहरा काला, गहरा नीला, गहरा भूरा, गहरा हरा, जामुनी, बैंगनी आदि ऐसे रंग पहनने चाहिए जो काले रंग के सामान दिखाई दें। यह सारे रंग आपको आत्मविश्वासी बनाते हैं। इस कारण आप सारे कार्य उत्साहपूर्वक करते हैं और हर क्षेत्र में सफलता हासिल करते हैं।

7. रविवार सूर्य देव का दिन कहा जाता है। इस दिन गुलाबी, नारंगी, सुनहरा रंग धारण करना शुभ होता है। इसके अलावा इस दिन खिले खिले रंग पहनने से दिन अच्छा गुजरता है और स्वभाव में तेज आता है।

विशेषज्ञ की राय

ज्योतिषाचार्य डॉ अरबिंद मिश्र बताते हैं कि दिन के हिसाब से पहने गए रंग हमारे व्यक्तित्व पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। इसे पहनने से हमारे दिनभर के सभी काम बनते हैं। मानसिक रूप से शांति बनी रहती है व व्यक्ति ऊर्जावान रहता है। वह सारे कार्य बेहतर तरीके से करता है जिससे सफलता के रास्ते खुलते हैं।