
Commissioner k ram mohan rao
आगरा। सरकारी गाड़ी और गजब का रुतबा अब अधिकारी नहीं दिखा पाएंगे। कमिश्नर के राममोहन राव की अध्यक्षता में शांति एवं कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में हुई समीक्षा बैठक में अधिकारियों को पैदल कर दिया गया है। कमिश्नर ने निर्देश दिए हैं, कि अब अधिकारियों को फुट पेट्रोलिंग करनी होगी। इसके लिए बड़ा बदलाव करते हुए जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को सप्ताह में एक दिन और एडीएम, एसीएम, एसडीएम तथा सीओ को नियमित फुट पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।
जताई नाराजगी
समीक्षा बैठक में कमिश्नर के राममोहन राव ने विगत तीन माह से मण्डल में एण्टी रोमियों स्क्वायड के कार्य न करने पर नाराजगी प्रकट करते हुए, इसे शीघ्र शुरु करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का शिष्टाचार व सम्मान किया जाय। वहीं जिलाधिकारी आगरा गौरव दयाल ने बताया कि अछनेरा, फतेहपुर सीकरी आदि जगहों पर उनके द्वारा फुट पेट्रोलिंग किया गया है।
चलाया जाए अभियान
बैठक में आयुक्त ने मण्डल के जिलाधिकारियों व पुलिस अधीक्षकों से कहा कि अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया जाए। उन्होंने मण्डल के पुलिस अधीक्षकों से कहा कि गाड़ी चलाते समय जो लोग सीट बेल्ट व हेलमेट नहीं लगाते हैं उन्हें एक बार चेतावनी के उपरान्त अगली बार सीट बेल्ट व हेलमेट न लगाने पर चालान काटे जाने के निर्देश दिए।
ये रहे मौजूद
बैठक में जिलाधिकारी आगरा गौरव दयाल, जिलाधिकारी मथुरा अरविंद मलप्पा बंगारी, जिलाधिकारी फिरोजाबाद नेहा शर्मा, जिलाधिकारी मैनपुरी प्रदीप कुमार, नगरायुक्त आगरा अरुण प्रकाश, अपर आयुक्त प्रभात कुमार शर्मा, अपर आयुक्त न्यायिक अनिल कुमार यादव, सहित मण्डल के सभी पुलिस अधीक्षक उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें -
Published on:
10 Dec 2017 10:57 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
