24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महज 12 दिनों में जीती Coronavirus से जंग, ठीक होकर लौटे यूपी के पहले COVID-19 Patients

अब इनका एक फ्रैश सैंपल किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज (केजीएमयू) दोबारा भेजा गाया है, जिसकी रिपोर्ट आना बाकी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 15 Mar 2020, 4:52 PM IST

महज 12 दिनों में जीती Coronavirus से जंग, ठीक होकर लौटे यूपी के पहले COVID-19 Patients

महज 12 दिनों में जीती Coronavirus से जंग, ठीक होकर लौटे यूपी के पहले COVID-19 Patients

आगरा। दुनियाभर में कोहराम मचाने वाले coronavirus को आगरा के जूता व्यापारी और उनके परिजनों ने मात दे दी है। महज 12 दिनों में ही जूता कारोबारी और उनके परिवार के अन्य तीन सदस्य ठीक होकर आगरा लौट आए हैं। इलाज के दौरान कराई जाने वाली रुटीन रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। अब इनका एक फ्रैश सैंपल किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज (केजीएमयू) दोबारा भेजा गाया है, जिसकी रिपोर्ट आना बाकी है।

यह भी पढ़ें- Coronavirus Coronavirus गलती से भी न जाइए तैराकी करने, आगरा में सभी स्विमिंग पूल बंद

गरा के खंदारी निवासी जूता कारोबारी के एक ही परिवार के छह लोग निकले थे। जूता कारोबारी नोएडा के अपने एक मित्र के साथ इटली से लौटे थे। नोएडा वाले मित्र की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आगरा के जूता कारोबारी और उनके परिवार के अन्य सदस्यों की भी जांच कराई गई। जिसमें एक ही परिवार के छह लोग पॉजिटिव पाए गए। इनका इलाज दिल्ली में चल रहा था।

यह भी पढ़ेें- Coronavirus रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर रेपिड रेस्पॉन्स टीम से महिला के परिजन बोले- वो तो भाग गई...

अब इस परिवार के चार सदस्यों की रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है। जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है उनमें जूता कारोबारी, पत्नी, छोटे बेटे, बड़े बेटे की पत्नी हैं। बड़ा बेटा, फैक्ट्री का कर्मचारी और उसकी पत्नी अभी दिल्ली में इलाज करा रहे हैं, हालांकि इनकी हालत काफी अच्छी बताई जा रही है।

वर्जन

कोरोना वायरस के संक्रमित सात मरीजों में से चार पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। ये डिस्चार्ज होकर घर आ गए हैं। बाकी के तीन मरीजों की हालत भी पहले से कफी बेहतर है, लगातार सुधार हो रहा है।

प्रभु नारायण सिंह, जिलाधिकारी

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग