4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo

आइसोलेशन सेंटर से भागी संक्रमित लड़की, दिल्ली-आगरा तक संपर्क में आए लोगों की तलाश

Orornavirus रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद महिला को भर्ती कराने के लिए लेने पहुंची रेपिड रेस्पॉन्स टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 14 Mar 2020, 3:46 PM IST

आगरा। ताजनगरी में Corornavirus की दहशत बरकरार है। जूता कारोबारी के परिवार के कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब तक 39 टीमों ने 5600 घरों में पूछाताछ की है। वहीं नया मामला आगरा कैंट इलाके में सामने आया है। इटली से हनीमून मनाकर लौटी आगरा की महिला की एक जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद महिला को भर्ती कराने के लिए लेने पहुंची रेपिड रेस्पॉन्स टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

यह भी पढ़ेें- कृषि अधिकारी को जिंदा जलाने की कोशिश, भाग कर बचाई जान, आरोपी को भेजा जेल

दरअसल महिला का पति बंगलूरू में कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसका पता चलने पर महिला के सैंपल अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) की लैब में भेजे गए। महिला के सैंपल की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दूसरा सैंपल लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय (केजीएमयू) को भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आना बाकी है।
एएमयू लैब की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की रेपिड रिस्पॉन्स टीम जैसे ही उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराने के लिए लेने पहुंची परिजनों ने बहाने बनाना शुरू कर दिए। परिजनों ने महिला की जानकारी छिपाते हुए कहा कि वह तो भाग गई। मौके से स्वास्थ्य विभाग टीम ने एसीएम को तुरंत फोन कर जानाकीरी दी। इससे जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसीएम ने तुरंत जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने कप्तान को तरंत मौके पर पुलिस भेजने के लिए कहा और रेलवे के आला अधिकारियों से बात की।

यह भी पढ़ें- आरोपियों के पोस्टर लगाने के बाद इस वजह से योगी सरकार को अध्यादेश को देनी पड़ी मंजूरी, जानें वजह

रेलवे के अधिकारियों द्वारा समझाने और पुलिस के आने के बाद बमुश्किल परिजन माने कि युवती घर पर ही है। इसके बाद रेपिड रेस्पॉन्स टीम को महिला को आइसोलेशन वार्ड ले जाने दिया।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश