7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी से चचेरे भाई की नजदीकियां बढ़ती देख, फोन कर बुला लिया घर, पत्नी के सामने ही बांक से काटकर कर दी हत्या

पत्नी से चचेरे भाई की नजदीकियां बढ़ती देख, पति ने उसको मारने का प्लान बना लिया।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Dec 18, 2019

आगरा। पत्नी से चचेरे भाई की नजदीकियां बढ़ती देख, पति ने उसको मारने का प्लान बना लिया। पत्नी से चचेरे भाई को फोन करवाकर घर बुलवा लिया, इसके बाद उसकी बांक से काटकर हत्या कर दी। लाश को बोरे में बंद कर झरना नाले के पास फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें - Citizenship Amendment Act 2019: आरएसएस के संगठन एबीवीपी को समर्थन करना पड़ा भारी, एफआईआर दर्ज

यहां का है मामला
ये मामला थाना छत्ता क्षेत्र का है। डौकी के नगला तकी का रहने वाला 25 वर्षीय अजय छत्ता क्षेत्र में ही रहता था। 12 दिसंबर को वह रहस्यमयी ढंग से लापता हो गया। पिता ने उसकी गुमशुदगी 14 दिसंबर को दर्ज कराई थी। पुलिस ने अजय के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई तो उसमें चचेरे भाई विजयपाल की पत्नी प्रेमलता के कई फोन थे। वहीं पिता ने भी अजय के गायब होने के शक में विजयपाल का नाम लिया था। इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर विजय को गिरफ्तार करते हुए पूछताछ की, तो पूरी घटना का खुलासा हो गया।

ये भी पढ़ें - हड़ताली लेखपालों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 45 लेखपाल निलंबित, फिर भी धरना है जारी

इसलिए हुई हत्या
विजयपाल ने बताया कि वह पल्लेदारी का काम करता है। अजय भी पल्लेदारी का काम करता था और उसके घर के पास ही रहता था। अजय का उसके घर आना जाना था। इस बीच वह उसकी पत्नी से खूब मजाक किया करता था। न जाने कब उन दोनों में नजदीकियां बढ़ गई, उसे पता ही नहीं चला। जब जानकारी हुई, तो उसने विरोध करना शुरू कर दिया, लेकिन अजय अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था।

ये भी पढ़ें - Weather Alert: गलनभरी सर्दी का सितम जारी, पारा पहुंचा 8 डिग्री तक, जानिये अगले तीन दिन के मौसम का हाल

कर दी हत्या
विजय पाल ने बताया कि पत्नी ने कहा कि वह अजय से साफ साफ बात करने के लिए मना कर चुकी है। इसके बाद भी अजय नहीं मान रहा है। इसलिए 12 दिसंबर की रात को पत्नी प्रेमलता से फोन करवाकर अजय को घर पर बुला लिया। घर पर उसकी बांक से काटकर हत्या कर दी और शव को बोरे में बंद कर झरना नाले के पास फेंक आया। सीओ छत्ता ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर शव को बरामद कर लिया है। वहीं हत्या की इस साजिश में शामिल प्रेमलता की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।