5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सट्टा कारोबार पर चली पुलिस की चाबुक, एक बुकी को भेजा जेल, बाकी की तलाश में जगह जगह दी जा रही दबिश

  क्रिकेट सट्टे के बड़े बुकी संजय कालिया को कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने जेल भेज दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

suchita mishra

Nov 15, 2019

आगरा। क्रिकेट सट्टे के बड़े बुकी संजय कालिया को कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने 27 नवंबर तक के लिए जेल भेज दिया है। उसके दो अन्य साथियों अंकुश सिंघल और रिंकू सरदार की तेजी से तलाश की जा रही है। इसके लिए पुलिस जगह जगह पर दबिश दे रही है।

यह भी पढ़ें: राम मंदिर के लिए ब्रज के इस शहर में बनाया जा रहा 2100 किलो का घंटा, खासियत जानने के लिए पढें पूरी खबर

ये है मामला
पश्चिमपुरी के नंदनपुरम के रहने वाले संजय जैन उर्फ संजय कालिया को बुधवार को सिकंदरा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस दौरान उसके दो अन्य साथी मौके से फरार हो गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन वे पकड़ में नहीं आए। दोनों कमला नगर के रहने वाले हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस को संजय कालिया की गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से एक किग्रा से अधिक नशीला पाउडर और चोरी की बाइक बरामद हुई। गुरुवार को पुलिस ने संजय कालिया को जुआ सट्टा कराने के मामले और मादक पदार्थ बरामदगी के मामले में कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर उसे 27 नवंबर तक के लिए जेल भेज दिया गया।

बता दें कि इन दिनों आगरा पुलिस सट्टा कारोबार पर तेजी से एक्शन ले रही है। पुलिस के पास पिछले दिनों 68 नामों की सूची भेजी गई है। ये सूची बुकी श्याम बोहरा से पूछताछ के आधार पर बनायी गई है। आईजी ए सतीश गणेश ने ये सूची पिछले दिनों एसएसपी बबलू कुमार को भेजकर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके बाद एसएसपी ने इस सूची को सभी थानों में भेज दिया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस जगह जगह दबिश दे रही है।