5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: मगरमच्छ की दहशत का 15 दिन बाद हुआ अंत, जानिये किस तरह पहुंचा पिंजड़े में…

मगरमच्छ की दहशत के चलते ग्रामीणों की सांस अटकी हुई थी।

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Oct 26, 2018

crime news : wired News

Crocodile

आगरा। मगरमच्छ की दहशत के चलते ग्रामीणों की सांस अटकी हुई थी। अंधेरा होते ही कोई भी घर से नहीं निकल रहा था। वन विभाग ने मगरमच्छ को पकड़ने के लिए तालाब के किनारे पिंजड़े लगाए हुए थे। 15 दिन बाद मगरमच्छ पिंजड़े में फंसा, तो ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

ये भी पढ़ें - बदल रही ग्रहों की चाल, तुला, सिंह, कुंभ और मकर राशि वालों का बदलेगा भाग्य, ये राशि वाले रहे संभलकर, जानिये अन्य राशियों का राशिफल

यहां का है मामला
ये मामला थाना मंनसुखपुरा के गांव गढकापुरा का है। यहां तालाब में 15 दिन पहले ग्रामीणों ने विशाल मगरमच्छ देखा। ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन विभाग ने 15 दिन पूर्व तालाब के किनारे मगरमच्छ को पकड़ने के लिये पिंजड़ा लगा दिया था, जिसमें गुरुवार रात मगरमच्छ आ तो गया, किन्तु अंदर नहीं पहुंच पाया, तभी सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से घण्टों की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पिंजड़े मे कैद कर लिया। टीम मगरमच्छ को वन विभाग कार्यालय पिनाहट ले आई, जिसे शुक्रवार सुबह उच्चाधिकारियों की देख रेख में चम्बल मे छोड़ा गया।

ये भी पढ़ें - बचपन के शौक ने दिलाई कामयाबी, फिल्म प्रोडेक्शन में जानिए किस तरह कमाया नाम....