2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दर्दनाक हादसे में युवक की मौत, ग्रामीणों ने लगाया ये आरोप

accidentन्यू दक्षिणी बाइपास मलपुरा के गांव बाद पर बुधवार को ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 21 Jun 2018, 3:44 PM IST

दर्दनाक हादसे

दर्दनाक हादसे

आगरा। न्यू दक्षिणी बाइपास मलपुरा के गांव बाद पर बुधवार को ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक स्कूटी समेत युवक को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। मौके पर लोगों ने ट्रक को रूकवा कर चालक को पकड़ लिया। सूचना पर ककुआ पुलिस आ गई। पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए आगरा भेजा, लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस चालक को ट्रक समेत चौकी पर ले आई तथा युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यहां का है मामला
आगरा ग्वालियर रोड स्थित थाना मलपुरा के कस्बा ककुआ निवासी दीपक पुत्र सुरेश बुधवार दोपहर एक बजे अपने दोस्त से मिलने के लिए स्कूटी से तेहरा जा रहा था। तभी रास्ते में न्यू दक्षिणी बाइपास पर स्थित गांव बाद पर ट्रक संख्या एच आर 38 वी 2022 ने उसे स्कूटी समेत अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक चालक स्कूटी समेत युवक को 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। इस दृश्य को देख राहगीर भौचक्के रह गए। राहगीर ट्रक के पीछे दौड़े। थोड़ी दूरी पर जाकर उन्होने ट्रक को रूकवा लिया। ट्रक रोकते ही चालक भागने लगा, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। ट्रक की चपेट में आने की वजह से दीपक लहूलुहान होकर सड़क पर तडप रहा था।

मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना पर ककुआ पुलिस पहुच गई। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए आगरा भेजा। लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ककुआ पुलिस चालक को ट्रक समेत चौकी पर ले आई। दीपक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं घटना से क्षेत्रीय लोगो में प्रशासन के खिलाफ रोष व्याप्त है। उनका आरोप है कि रोड पर स्पीड ब्रेकर न होने की वजह से आए दिन यहां पर हादसे हो रहे हैं, जिनमें अब तक कई लोगों की जान चली गई है। रोड पर स्पीड ब्रेकर लगवाने की शिकायत कई बार ग्रामीण जिला प्रशासन से कर चुके हैं, लेकिन किसी ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश