
Accident
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। आगरा ग्वालियर हाईवे पर थाना मलपुरा क्षेत्र के बाद पुल के नीचे डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। दर्दनाक हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दुघर्टनास्थल पर राहगीरों की भीड़ लग गई। सूचना पर मलपुरा पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
ये है घटना
थाना सदर के सरस्वती विहार कॉलोनी निवासी अजय 20 वर्ष पुत्र हुकुम सिंह व सोनू 25 वर्ष पुत्र दीनदयाल शुक्रवार सुबह नो बजे बाइक से न्यू दक्षिणी बाईपास रोड़ पर चढ़ रहा था। तभी आगरा की तरफ से आए डंपर संख्या आर जे 11 जीबी 9743 ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। दर्दनाक हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। चालक और परिचालक डंपर को मौके पर छोड़कर भाग गए।
मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स
दुर्घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ लग गई। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। सूचना मिलते ही मौके पर एस ओ मलपुरा अवनीश त्यागी व चौकी इंचार्ज ककुआ अमित सिंह मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। हादसे की सूचना पर म्रतक युवकों के परिजन भी आ गए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पुलिस ने डंपर को अपने कब्जे में ले लिया। अजय और सोनू की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। एस ओ मलपुरा अवनीश त्यागी ने बताया है कि डंपर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
Published on:
29 Apr 2022, 3:06 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.