
आगरा। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा का कहना है कि नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर पीएफआई (Popular front of India) के लोगों ने देश में दंगे फैलाने की साजिश रची। ये लोग पहचान लिए गए। इनमें सिमी के लोग भी शामिल हैं। अब इनकी सम्पत्ति जब्त करने की बात उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही है। विपक्ष ने अपनी भूमिका सही तरीक़े से नहीं निभाई। महात्मा गांधी ने भी पाक और बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों को देश में बसाने की वकालत की थी। यही काम पीएम मोदी कर रहे हैं। ननकाना साहिब प्रकरण पर कहा कि इस घटना से पाकिस्तान का चरित्र उजागर हुआ है। पाकिस्तान में अल्पसंख्यक महफूज नहीं हैं। इसी कारण सरकार नागरिकता संशोधन अधिनियम लेकर आई है।
यहां आए डिप्टी सीएम
डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा रविवार को संस्कार वाटिका, वेस्ट अर्जुन नगर में नागरिकता संशोधन कानून के संबंध में एक गोष्ठी में शामिल होने पहुंचे। डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे लोगों को जागरूक करें। डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि 21 जिलों में लोग निकले और हिंसा की घटना हुईं, जो नहीं होनी चाहिए थी। दिल्ली में जामिया मिल्लिया इस्लामिया में, लखनऊ और अलीगढ़ में 12 से 15 लोग दिखाई दिए, जिन्होंने प्रदर्शन किया। चंद लोग हिंसा करते हैं। मेरठ में 30 पुलिसकर्मी घेर लिए गए। देश का अल्पसंख्यक खुश है। सपा, बसपा, भाकपा, माकपा चिंतित हुए। मुसलमानों को भाजपा के साथ आते देख दंगे की योजना रची गयी। हिंसा फैलाने वाले बयान सोशल मीडिया में चलाये गए। CAA पर भ्रम फैलाया गया।
कांग्रेस पर साधा निशाना
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि लखनऊ में प्रियंका बुलेट प्रूफ गाड़ी छोड़कर बिना हेलमेट के भागीं। झूठा आरोप लगाया कि पुलिस ने मारा, पोल खुली तो बचाव में पलटी। एक नेता ने कहा उपद्रवियों को वकील देंगे। एक दल विशेष के लोगों ने कहा कि उपद्रवियों को सम्मान रक्षक पदक और स्वतन्त्रता सेनानी की तरह पेंशन देंगे। डिप्टी सीएम ने कहा कि यह देश बँटेगा नहीं। यहां का हिन्दू भी समझदार और मुस्लिम भी समझदार है। यहां का सिख और ईसाई भी हमारा भाई है। देश बँटा तो लोगों ने गांधी से कहा पाकिस्तान में हिन्दू लोगों से अपराध हो रहा है, मंदिर लूटे जा रहे हैं, गिरजाघर जलाए जा रहे हैं। इस पर बापू ने उन्हें भारत में वापस लेने की बात कही।
ये रहे मौजूद
मंच पर, मेयर नवीन जैन, शहर के दक्षिण विधानसभा के विधायक योगेंद्र उपाध्याय, विधायक रामप्रताप सिंह चौहान, विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ. जीएस धर्मेश, भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाह, भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन आदि मौजूद थे।
Published on:
05 Jan 2020 05:07 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
