23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उप मुख्यमंत्री ने दिया नए मेयर और पार्षदों को विकास का खास मंत्र, देखें वीडियो

उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा विकास कार्य में इस तरह तल्लीन रहना है कि जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरा जा सके।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Dec 12, 2017

Deputy CM Dinesh Sharma

Deputy CM Dinesh Sharma

आगरा।आगरा निगर निगम की नई कार्यकारणी के शपथ ग्रहण समारोह में आए उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने मेयर के साथ पार्षदों को शहर के विकास का खास मंत्र दिया। उन्होंने बताया कि वे खुद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनउ के मेयर रहे हैं और विकास किस तरह किया जाना है, इसका बड़ा अनुभव है। उन्होंने बताया कि विकास तभी होगा, जब विपक्ष भी सकारात्मक भूमिका निभाए।

किसी की जीत, तो किसी की होती है हार
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने आगरा के नए मेयर नवीन जैन और 100 पार्षदों को संबोधित करते हुए कहा कि कोई चुनाव जीतता है, तो कोई हारता है। किसने वोट दिया , किसने वोट नहीं दिया। इन बातों को भूल जाएं। सेवा भाव के साथ काम करना है। विकास कार्य में इस तरह तल्लीन रहना है कि जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरा जा सके। आगरा की बड़ी समस्याओं का भी उन्होंने जिक्र करते हुए कहा कि पेयजल की समस्या को समाप्त करने लिए केन्द्र और प्रदेश सरकार पूरा प्रयास कर रही है। वहीं उन्होंने कहा कि अतिक्रण एक बड़ी चुनौती है। इस समस्या से निपटने के लिए भी प्रभावी कदम उठाने होंगे। रेन वॉटर हार्वेस्टिंग, पशुओं के संरक्षण की व्यवस्था करना। सड़क का अतिक्रमण दूर हो, ऐसे तमाम प्रकार के कार्यों के लिए नगर निगम आगे बढे। प्रत्येक क्षेत्र का विकास कैसे हो, इसके लिए चिंतन करें।

उपमुख्यमंत्री ने दिया विकास का मंत्र
शपथ ग्रहण समारोह के मंच से उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने शहक के विकास का मंत्र दिया। डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि हंगामे के बीच निगम के सदन का समय बर्बाद न करें। जब निगम में जाएं, तो एक सकारात्मक विपक्ष के रूप में भूमिका अदा करें। शहर के विकास के लिए किसी पार्टी से न होकर, बल्कि विकास दल के होकर जाएं, जिससे शहर के विकास के लिए जो भी प्रस्ताव पास हों, उसमें कोई व्यवधान न आए।