आगरा। जनकपुरी महोत्सव 2018 इस बार विजय नगर में होने जा रहा है। इस आयोजन को लेकर हर व्यक्ति अपने घर को स्वागत के लिए सजाने को आतुर बैठा है। वहीं सबसे बड़ी परेशानी है कि आयोजन के महज 10 दिन रह गये हैं और शहर का पॉश इलाका विजय नगर की सड़कें बदहाल हैं, नालियां टूटी हैं और सड़कों पर ही कूड़े का अंबार लगा रहता है। शाम होते ही सड़कों पर अंधेरा छा जाता है। ऐसे में इस आयोजन को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन को 10 दिन की कड़ी परीक्षा देनी होगी। आज से जनकपुरी के विकास कार्यों का शुभारम्भ हो चुका है।
ये भी पढ़ें – गांधी जयंती के अवसर पर आगरा में शुरू होगा सत्याग्रह, देखें वीडियो
ये बोले मेयर
विजय नगर कॉलोनी में सजने वाली जनकपुरी के विकास कार्यों के शुभारम्भ अवसर पर मेयर नवीन जैन ने कहा कि इसबार विकास कार्य शुरू होने में देरी हुई है, इसका मुख्य कारण रहा मौस। इस बार बारिश देर से बंद हुई। यदि ऐसे में विकास कार्य शुरू किये जाते, तो बारिश की वजह से इन विकास कार्यों में गुणवत्ता नहीं रह पाती। लेकिन अब विकास कार्य तेजी से शुरू किये जायेंगे। मेयर ने कहा कि गुणवत्ता का पूर्ण ध्यान रखा जायेगा। भले ही कुछ कार्य महोत्सव के बाद हों, लेकिन विकास कार्यों की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जायेगा।
साढ़े छह करोड़ का बजट हुआ पास
वहीं जिलाधिकारी रवि कुमार एनजी ने बताया कि बारिश के कारण विकास कार्य देरी से शुरू हो सके हैं, लेकिन अब विकास कार्य तेजी से शुरू होंगे। उन्होंने बताया कि विकास कार्यों के लिए साढ़े छह करोड़ का बजट पास हो चुका है। इसमें से तीन करोड़ रुपये तीन करोड नगर निगम से, 2 करोड़ प्राधिकरण से और डेढ़ करोड आवास विकास से प्रस्तावित हो चुका है। कुछ कार्य बाद में करेंगे, जिससे क्वालिटी में कोई समझौता न हो।