29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP News: साहब! पति रोज बाथरूम में…PHD होल्डर पत्नी की बात सुनकर सन्न रह गए अधिकारी

Agra News: उत्तर प्रदेश की ताज नगरी आगरा के परिवार परामर्श केंद्र पर एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया। यहां एक PHD होल्डर पत्नी ने अपने पति पर गंभीर आरोप जड़ दिए। काउंसलर ने उन्हें अगली तारीख दी है।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Vishnu Bajpai

Sep 18, 2023

Dispute PHD holder husband wife family counseling center in Agra

आगरा में पति-पत्नी के बीच विवाद

Family Counseling Center in Agra: दरअसल, बीते रविवार को ताजनगरी आगरा के परिवार परामर्श केंद्र पर सात मामलों में पेशी थी। इसमें PHD होल्डर पति-पत्नी का विवाद चर्चा का केंद्र बन गया। पत्नी ने पति पर गंभीर आरोप लगा दिए। पत्नी के आरोप सुनकर परिवार परामर्श केंद्र पर मौजूद अधिकारी भी सन्न रह गए। रविवार को काउंसलर के पास पहुंचे एक शख्‍स ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया क‍ि उसके एक प्रोफेसर से घन‍िष्‍ठ संबंध हैं। वहीं, पत्नी ने कहा क‍ि पत‍ि वॉशरूम में जाकर अपनी गर्लफ्रेंड को वीड‍ियो कॉल करता है। पत‍ि-पत्नी पीएचडी हैं। कुछ साल पहले ही दोनों की शादी हुई थी। शक की दीवार इतनी ऊंची हो गई कि मामला पुल‍िस तक पहुंच गया। दोनों के बीच विवाद को देखते हुए काउंसलर ने उन्हें अगली तारीख दी है।

बीए पास पत्नी और पांचवीं पास पत‍ि के मामले में अजीब समझौता
आगरा के परिवार परामर्श केंद्र पर एक और पेचीदा मामला पहुंचा था। इसमें पत्नी ने कहा कि वह बीए पास है। जबकि उसका पति पांचवीं तक पढ़ा है। पति एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है। इससे घर का खर्च तो चल जाता है, लेकिन बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पाती। इसलिए वह स्कूल में नौकरी के साथ शाम को 3 घंटे एक फर्म में सहायक की नौकरी करती है। पत्नी ने बताया कि उनकी शादी को नौ वर्ष हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें: युवती संग रंगरेलियां मनाते पकड़ा गया SI सस्पेंड, थाने पर बवाल

दो बच्चे हैं। लेकिन उसका पति उसपर शक करता है। इसको लेकर लड़ाई झगड़े से वह परेशान है। इसपर पति ने अधिकारियों के सामने कहा कि अब वह शक नहीं करेगा, लेकिन पत्नी ने घर जाने से स्पष्ट मना कर दिया। उसका कहना था कि वह पति के साथ तभी जाएगी जब 15 दिन अपनी गलती मानते हुए उसे सुबह- शाम फोन करेगा। जिद पर अड़ी पत्नी की बात पति को माननी पड़ी।

Story Loader