5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दीवाली पर कुछ इस तरह बांटी खुशियां, देखें तस्वीरें

दीपावली एक त्योहार नहीं, खुशियों की लहर है। ये सिर्फ खुशियां मनाने का नहीं, बल्कि खुशियां बांटने का समय है।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Oct 20, 2017

Diwali celebration

Diwali celebration

आगरा। दीपावली एक त्योहार नहीं, खुशियों की लहर है। ये सिर्फ खुशियां मनाने का नहीं, बल्कि खुशियां बांटने का समय है। ये खुशियां तब और बढ़ जाती है, जब दीवाली उनके साथ मनाई जाए, जिनका कोई अपना नहीं है। कुछ ऐसा ही किया आकाश गंगा एजुकेशन कल्चरल सोसाइटी ने। यह संस्था सालों से लोगों के बीच खुशियां बांटने का काम कर रही है। संस्था ने दीपावली का त्योहार अनाथ बच्चों के साथ मनाया। यमुना पार स्थित श्रीमद्यानंद आश्रम में अनाथ बच्चों के साथ खुशियां बांटी। उनके साथ आतिशबाजी की। बच्चों की खुशी देखते ही बनती थी।

आतिशबाजी का आनंद
संस्था के सचिव कमल आशिक ने बच्चों को मिठाइयां बांटकर उनके जीवन में मिठास घोलने का प्रयास किया। बच्चों को पटाखे दिए। उनका कहना था कि बिना पटाखों के दीवाली नहीं मनाई जा सकती। अनाथ आश्रम में जब फुलझड़ी और अनार छुड़ाए गए तो बच्चों के चेहरों पर चमक देखते ही बनती थी। बच्चों ने उछलकर और तालियां बजाकर आतिशबाजी का आनंद लिया।

स्कूल बैग दिए
संस्था के सचिव सचिन अग्रवाल ने बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए। उन्होंने कहा कि बिना पढ़ाई के जीवन में आगे नहीं बढ़ा जा सकता है। बैग इसलिए दिए जा रहे है, ताकि स्कूल जाने की प्रेरणा मिले। इसके साथ ही बच्चों को बताया गया कि जीवन में किस तरह से सावधानी बरतकर आगे बढ़ा जा सकता है। बच्चों ने कहा कि वे पढ़ने जाते हैं।

पढ़ाई के साथ खेलकूद जरूरी
राष्ट्रीय शूटर राजा अग्रवाल ने बच्चों को खेलकूद के लाभ के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि खेलकूद से शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होता है। इसलिए खेलकूद पर ध्यान दें। जीवन में आगे बढ़ने के लिए पढ़ाई के साथ खेलकूद आवश्यक है। आकाश गंगा एजुकेशनल एंड कल्चरल सोसाइटी के अन्य सदस्य संदीप गुप्ता, सुधांशु साहिल, काव्या अग्रवाल आदि ने कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संस्था के सचिव कमल आशिक ने बताया कि बच्चों ने कार्यक्रम को यादगार बनाया है।