
The Beast Car को नहीं मिली अनुमति, गोल्फ कार्ट से ताजमहल में प्रवेश करेंगे Donald Trump
आगरा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया 24 फरवरी को ताजमहल का दीदार करने आ रहे हैं। ताजमहल में प्रवेश के लिए उनकी सवारी को लेकर प्रशासन संशय में था। अमेरिकी सुरक्षा ऐजेंसियां चाह रही थीं कि द बीस्ट कार से ही ट्रंप ताजमहल जाएं लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में उनकी कार द बीस्ट को ताज में प्रवेश की अनुमति नहीं मिल सकी है।
प्रशासनिक के अधिकारियों का कहना है कि अमेरिकी अफसरों की गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय में बात चल रही है। द बीस्ट के लिए अस्थायी पास जारी किए जाने का अनुरोध किया गया लेकिन इस पर कोई निर्णय नहीं हो पाया। इसलिए अब प्रशासन की तैयारी है कि गोल्फ कार्ट से ही ट्रंप को ताजमहल के गेट तक ले जाया जाए।
ट्रंप विशेष विमान से खेरिया हवाई अड्डे पर उतरेंगे यहां ट्रंप की अगवानी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। यहां से ट्रंप का काफिला ताज के लिए रवाना होगा। इसमें द बीस्ट सहित 35 से 40 गाड़ियां रहेंगी। ट्रंप का काफिला ताज के करीब 500 मीटर पहले ही रोक दिया जाएगा। यहां से ट्रंप गोल्फ कार्ट में सवार होकर ताजमहल परिसर में प्रवेश करेंगे।
Published on:
21 Feb 2020 03:31 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
