4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा

गांधी जी को दुनिया क्यों जानती है और क्यों मानती है, देखें वीडियो

गांधी जी के नाम पर शोध करने वाले डॉ. सीपी राय का साक्षात्कार।

Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Sep 26, 2018

आगरा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती दो अक्टूबर को है। गांधी जी के बारे में आपने बहुत कुछ सुना और पढ़ा होगा। गांधी जी के विचार भी पढ़े होंगे। गांधी जी ने सत्य और अहिंसा का रास्ता अपनाकर देश को आजादी दिलाई। सबसे बड़ी बात ये है कि गांधी जी को सिर्फ भारतीय ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के लोग जानते और मानते हैं। इसका बड़ा कारण क्या है। पत्रिका टीम ने बात की गांधी जी के नाम पर शोध करने वाले डॉ. सीपी राय से, तो उन्होंने बताया कि गांधी जी को लोग औद्योगीकरण, गैर-औद्योगीकरण, कृषि आधारित कार्य और तरह से तरह देखते हैं। गांधीवादी नेता डॉ. सीपी राय ने एक कार्यक्रम चलाया आइये बापू को जानिये, उसमें मानवता को मुख्य विषय रखा, मानना ये है कि यदि मानव जिंदा रहेगा तभी सबकुछ होगा, मानव यदि विकसित होगा, तभी सबचीजें विकसित होंगी। उसके विकास के लिये वो कौनसी शिक्षा होनी चाहिये, कौनसा उद्योग होना चाहिये। कौनसी कृषि होनी चाहिये, मिलावट वाली या बिना मिलावट बाली। उसके लिए कौन सी विदेश नीत हो, वो सारे के सारे मानव आधारित होने चाहिये। डॉ. सीपी राय ने कहा कि मुझे लगता है कि गांधी जी दुनिया में मानवता के लिए लड़ने वाले एकमात्र और सबसे बड़े महापुरुष पैदा हुये। इसीलिये आज सारी दुनिया उन्हें मानती है।