3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साक्षात्कार के बाद खिले चेहरे, अब नौकरी का इंतजार

डॉ. एमपीएस ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा सेंट पीटर्स काॅलेज में आयोजित जोबोत्सव-2018 में साक्षात्कार देकर अभ्यर्थियों के चेहरे खिल उठे।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Jun 17, 2018

Jobotsav-2018

Jobotsav-2018

आगरा। डॉ. एमपीएस ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा सेंट पीटर्स काॅलेज में आयोजित जोबोत्सव-2018 में साक्षात्कार देकर अभ्यर्थियों के चेहरे खिल उठे। सेंट पीटर्स काॅलेज आगरा में डॉ. एमपीएस ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा रोजगार मेले ‘जोबोत्सव-2018’ का आयोजन किया गया, जिसमें 1000 से अधिक छात्रों ने 32 कम्पनियों में साक्षात्कार दे अपना भाग्य आजमाया एवं नौकरी का मौका पाया। जोबोत्सव-2018 आगरा में अभी तक का सबसे विशाल रोजगार मेला रहा, जिसमें इतनी अधिक संख्या में छात्रों एवं कम्पनियों ने शिरकत की। जोबोत्सव का शुभारम्भ डॉ. एमपीएस ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस के चैयरपर्सन स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह, को चैयरपर्सन नीलम सिंह एवं सेंट पीटर्स काॅलेज के पदाधिकारियों सहित कम्पनी प्रतिनिधियों की उपस्थिति में फीता काटकर प्रातः काल हुआ।

दिया साक्षात्कार
तत्पश्चात विभिन्न संस्थानों से आये पंजीकृत छात्रों ने अपनी-अपनी पसंद की कम्पनियों में साक्षात्कार देने की प्रक्रिया आरम्भ की। प्रत्येक छात्र को 4-5 कम्पनियों में साक्षात्कार का अवसर प्रदान कराया गया। यह कम्पनियां छात्रों को स्वयं चुननी थीं तथा आयोजकों द्वारा भी प्रदान करायी जा रही थी। छात्रों की भारी संख्या को देखते हुए प्रतीक्षागृह की व्यवस्था, पानी की व्यवस्था एवं अन्य सुविधाओं की व्यवस्था भी की गयी। साक्षात्कार लेने वाली कम्पनियों में मैनेजमेंट, आई.टी., बायोटेक एवं अन्य क्षेत्र की कम्पनियाँ शामिल रहीं। अधिकतर कम्पनियाँ दिल्ली, एनसीआर, बैंगलोर आदि शहरों से थी। भाग लेने वाली प्रमुख कम्पनियों में कनवर्जिस, युनाइटेड हेल्थ ग्रुप, केपजेमिनी, एक्सिस बैंक, आरबीएल बैंक, पेटीएम, वोडाफोन, ओला, ग्लोबीवा, आईसीआईसीआई, सीपीपी इंडिया, कॅरियर मार्शल, काॅराइस हेल्थ केअर, नेटएम्बिट, एसेंचर, आदि रहीं। कम्पनियों में साक्षात्कार देते समय छात्रों में गजब का उत्साह एवं आत्मविश्वास देखने को मिला एवं नौकरी हेतु सम्मानित कम्पनियों में साक्षात्कार देकर सैकड़ों चेहरे खिले। छात्रों का मानना था कि इस प्रकार का आयोजन आगरा में डॉ. एमपीएस ग्रुप द्वारा देखने को मिला है एवं इस प्रकार के रोजगार मेले दिल्ली एनसीआर जैसे बड़े शहरों में ही होते रहे हैं।

ये बोले पदाधिकारी
डॉ. एमपीएस ग्रुप के चैयरपर्सन स्क्वाड्रन लीडर ए के सिंह ने बताया कि जोबोत्सव-2018 उन तमाम युवाओं के लिये एक सुनहरा अवसर है जो कि अपने कॅरियर के प्रारम्भिक पड़ाव पर हैं एवं रोेजगार तलाश रहे हैं। इस आयोजन से अवश्य ही शहर के युवाओं को लाभ मिला है। उन्होंने सेंट पीटर्स काॅलेज के प्रधानाचार्य फादर पाॅल थानेकल को धन्यवाद देते हुए बताया कि इस आयोजन में सेंट पीटर्स काॅलेज का विशेष योगदान है। को-चैयरपर्सन नीलम सिंह ने बताया कि शहर में रोजगार के सीमित अवसर होने के कारण जोबोत्सव-2018 में दिल्ली एनसीआर एवं अन्य मेट्रो शहर की कम्पनियों ने शिरकत की। उन्होंने शहर वासियों से इस आयोजन को सफल बनाने एवं अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया।

मिला बड़ा लाभ
निदेशक डॉ. राजीव रतन ने कम्पनी प्रतिनिधियों एवं भाग लेने वाले छात्रों का अभिनंदन किया। ग्रुप के डीन काॅरपोरेट कम्युनिकेशंस पियूष अग्रवाल ने बताया कि यह रोजगार मेला शहर का एक महत्वपूर्ण आयोजन है एवं इससे सैकड़ों युवाओं को लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि जोबोत्सव में एमबीए, बीबीए, बीसीए, बी.काॅम, बायोटेक्नाॅलाॅजी एवं अन्य स्नातक व स्नातकोत्तर छात्रों के लिये लगभग 32 कम्पनियों ने साक्षात्कार हेतु भाग लिया। इस अवसर पर डीन डॉ. एके गोयल, प्राचार्य डॉ. उदित जैन, समस्त विभागाध्यक्ष, वरुन मोदी, अंशुल पाराशर आदि का विशेष योगदान रहा।