15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नरेन्द्र मोदी ऐप से पैसे भी कमाइए, जानिए कैसे

नरेन्द्र मोदी ऐप केवल सूचनाओं के आदान-प्रदान का माध्यम नहीं है। इस ऐप को डाउनलोड करके पैसे भी कमाए जा सकते हैं।

2 min read
Google source verification

image

Bhanu Pratap Singh

Sep 18, 2016

 narendra modi app

narendra modi app

आगरा। नरेन्द्र मोदी ऐप केवल सूचनाओं के आदान-प्रदान का माध्यम नहीं है। इस ऐप को डाउनलोड करके देश का कोई भी व्यक्ति पैसे भी कमा सकता है। कोई जोरदार लोगो और ग्रीटिंग्स बनाकर पैसे कमाए जा सकते हैं।


लोगो बनाने पर 30 हजार रुपये
यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र के आईटी सेल संयोजक और प्रसिद्ध आईटी एक्सपर्ट गौरव वार्ष्णेय ने दी। उन्होंने बताया कि नरेन्द्र मोदी ऐप को सरकारी की तमाम योजनाओं से जोड़ा गया है। एक ही ऐप में पूरी केन्द्र सरकार औऱ उसकी योजनाएं आपकी मुट्ठी में हैं। इसी ऐप से पता चलता है कि लोगो बनाने पर 30,000 रुपये मिलेंगे।


देखें वीडियो


ई-ग्रीटिंग पर 10 हजार रुपये
उन्होंने बताया कि दो अक्टूबर को गांधी जयंती है। इसे अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। गांधी जयंती पर ई-ग्रीटिंग्स बनाकर भेज सकते हैं। चयनित ग्रीटिंग्स पर 10 हजार, 7500 और 5000 रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया है। 26 सितम्बर, 2016 अंतिम तिथि है। भारतीय कंप्यूटर संस्थान में रविवार को छात्रों ने ई -ग्रीटिंग्स भी बनाए।


एक ही ऐप में सभी सुविधाएं
डॉ. एमपीएस कॉलेज, सिकंदरा में छात्रों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गयी डिजिटल इंडिया मुहिम के बारे में जानकारी दी गई। श्री वार्ष्णेय ने कहा कि डिजिटल इंडिया के माध्यम से आज भारत देश का हर युवा अपने सपने साकार कर सकता है। चाहे वो किसी सरकारी अधिकारी से मिलने का समय निर्धारित करना हो या अपने महत्त्वपूर्ण दस्तावेजों को डिजिटल लॉकर में रखना हो। कोई स्टार्टअप शुरू करना हो या स्किल्ड नॉलेज के बारे में जानकारी लेना, ये सभी चीजें अब एक ही स्थान पर उपलब्ध हैं।

narendra MODI Aap

योजनाओं की जानकारी ले सकते हैं
उन्होंने बताया कि हम कभी भी किसी भी जगह से अपने देश के प्रधानमंत्री को अपने मन की बात कह सकते हैं और सुन सकते हैं। देश किस क्षेत्र में क्या कर रहा है, उसकी जानकारी ले सकते है, क्या-क्या योजनाएं उपलब्ध हैं, देख सकते हैं। उत्साहित छात्रों ने नरेन्द्र मोदी एप को डाउनलोड किया। कार्यक्रम में निखिल वर्मा, निश्चय वर्मा आदि का सहयोग रहा।


जनता सहभागिता करे
पश्चिमपुरी, सिकंदरा स्थित उत्थान स्कूल ऑफ़ वोकेशनल ट्रेनिंग पर बृज क्षेत्र आईटी संयोजक गौरव वार्ष्णेय और इंस्टीट्यूट के निदेशक सचिन गुप्ता के नेतृत्व में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश की जनता के लिए किये जा रहे कार्यों के बारे में बताया। बृज क्षेत्र मीडिया सेल के सुमित उपाध्याय ने कहा कि देश की जनता आगे बढ़ तरक्की में सहभागिता करे।

narendra modi app

ये भी पढ़ें

image