7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मछली पालन से हर साल कमा रहे 6-9 लाख रुपये

-फतेहाबाद के ग्राम कौलार कलां में मछली पालन से आई समद्धि -मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण, अन्य मत्स्यपालकों को भी दिखाएं

2 min read
Google source verification
Commissioner agra

Commissioner agra

आगरा। तहसील फतेहाबाद के ग्राम कौलार कलां में दीनबन्धु सेवा समिति द्वारा लगभग 10 एकड़ में आठ तालाब बनाकर मीठे पानी में मछलियां पाली जा रही हैं। मुख्य रूप से पैगेशियस, रोहू, कतला नैन, अमुर कार्प, सिंघी व कबई प्रजातियों की मछिलयां हैं। मछलियों से हर साल छह से नौ लाख रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त हो रहा है।

यह भी पढ़ें

अब कैलाश महादेव का जलाभिषेक करने के लिए साथ में गंगाजल लाने की जरूरत नहीं

किसी केमिकल का प्रयोग नहीं

मण्डलायुक्त अनिल कुमार ने मौके पर जाकर स्थिति को देखा। फार्म के तकनीकी मैनेजर दीपक चुग ने बताया कि एक एकड़ में पैगेशियस का 12-18 टन का उत्पादन प्रतिवर्ष लिया जा रहा है, जिसकी विक्रय से 6-9 लाख रूपये का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ है। तालाब में उपलब्ध पानी को आस-पास के किसान अपनी खेती के लिए भी उपयोग कर रहे हैं, जिससे फसल भी अच्छी हो रही है। मत्स्य पालन में किसी प्रकार का कोई केमिकल, फर्टिलाइजर का प्रयोग नहीं किया जाता है। दीपक ने बताया कि मछली की मार्केटिंग भी वह स्वयं करते हैं तथा जीवित मछली को मछली मण्डी तक पहुंचाते हैं, जिससे अच्छी आमदनी होती है तथा मत्स्य उपभोक्ताओं को साफ व ताजी मछली उपलब्ध होती है।

यह भी पढ़ें

राजनीति और कांच उद्योग से है उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद का खास स्थान

अन्य मत्स्य पालकों को भ्रमण कराएं

मंडलायुक्त ने मछली पालन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि अन्य किसानों को भी इस दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। अधिक से अधिक मत्स्य पालकों एवं अन्य इच्छुक किसानों को इस मत्स्य पालन केन्द्र का भ्रमण कराया जाय, ताकि अन्य किसान भी इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने मत्स्य विभाग की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को दिये जाने के निर्देश दिये।