Earthquake in UP: 21 जुलाई यानी शुक्रवार सुबह के 4:09 बजे यूपी के मथुरा और आगरा में भूकंपक झटके महसूस किए गए। राजस्थान के शीकर जिले का खाटू इसका केंद्र रहा। आगरा और मथुरा के आसपास भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
Earthquake in Rajasthan: 21 जुलाई यानी शुक्रवार सुबह के 4:09 बजे राजस्थान के जयपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता 4.5 नापी गई है। आपको बता दें कि मौसम अभी साफ है, आसमान में बादल छाए हुए हैं।
यूपी के आगरा और मथुरा सहित आसपास के जिलों में सुबह के समय में अचानक से बेड पंखा टेबल हिलने से हड़कंप मच गया। भूकंप की जानकारी के लिए जब गूगल पर सर्च किया गया तब सुबह के 4:09 पर गूगल के ने भूकंप की जानकारी दी। लोग घरों से बाहर निकल आए।
भूकंप की तीव्रता इतनी तेज थी की सुबह की सुहावनी नींद में सोया व्यक्ति भी भूकंप के झटके को महसूस किया। भूकंप का समय 30 सेकेंड से भी कम का था पर इसकी तीव्रता को महसूस किया जा सकता था।
क्या होता है भूकंप?
साधारण शब्दों में भूकंप का अर्थ पृथ्वी की कंपन से होता है। यह एक प्राकृतिक घटना है, जिसमें पृथ्वी के अंदर से ऊर्जा के निकलने के कारण तरंगें उत्पन्न होती हैं जो सभी दिशाओं में फैलकर पृथ्वी को कंपित करती हैं।