26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अगर आपका नाम अभी वोटर लिस्ट में नहीं है शामिल, तो ये दो तिथियां रखें याद, चलाया जा रहा मतदाता बनने का विशेष अभियान

मतदाता बनने का मौका, चलेगा विशेष अभियान। 23 व 24 फरवरी को विशेष कैम्प का आयोजन।

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Feb 21, 2019

voter list

voter list

आगरा। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले मतदाता बनाये जाने का विशेष अभियान शुरू हो चुका है। यदि आपका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है, तो 23 और 24 फरवरी को आयोजित होने वाले विशेष कैंप में आप मतदाता बनते हुए अपना नाम वोटर लिस्ट में शामिल करा सकते हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भारत सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार पुरुष, महिला नागरिक जिन्होंने 1 जनवरी 2019 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है, उनके लिए इस कैंप का आयोजन किया जा रहा है। सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के समस्त पोलिंग स्टेशनों पर 23 फरवरी 2019 (शनिवार) एवं 24 फरवरी 2019 (रविवार) को विशेष कैम्प आयोजित किये जा रहे हैं।

ये प्रमाण पत्र हैं अनिवार्य
उन्होंने बताया है कि 23 फरवरी 2019 (शनिवार) एवं 24 फरवरी 2019 (रविवार) को पोलिंग स्टेशन पर नियुक्त बीएलओ अधिकारी पूर्वाह्न 9ः00 बजे से सायं 4ः00 बजे तक मतदेय स्थल पर मतदाता सूची एवं फार्म- 6, 6ए, 7, 8 एवं 8ए के साथ उपस्थित रहेंगे, उनको फार्म-6 भरकर प्राप्त करा सकते हैं। मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने हेतु फार्म- 6 निःशुल्क प्राप्त कर रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नम्बर, आयु प्रमाण-पत्र, निवास का पता एवं परिवार के किसी सदस्य का फोटो पहचान-पत्र की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य है।