2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वीडियो: एक करोड़, 37 लाख बोरी में लेकर भागा कर्मचारी, CCTV में कैद हुई घटना

आगरा में करोड़ों रुपए बोरी में लेकर प्राइवेट कंपनी का कर्मचारी भाग निकला। पुलिस जांच में लगी हुई है।

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Sanjana Singh

Dec 28, 2022

croress.jpg

आगरा में कैश कलेक्शन करने वाली प्राइवेट कंपनी का एक कर्मचारी 1 करोड़ 37 लाख रुपए लेकर फरार हो गया। कर्मचारी हर दिन कैश जमा करता था। मंगलवार को वह बैंक तो पहुंचा लेकिन कैश नहीं जमा हुए।

कंपनी के अधिकारी के पास जब शाम तक बैंक का कोई मैसेज नहीं आया तो मैनेजर ने कर्मचारी को फोन लगाया। उसका फोन स्विच ऑफ था। CCTV कैमरे चेक किए गए तो पता चला कि कर्मचारी बोरी में रुपए लेकर फरार हो गया है।

कर्मचारी को पकड़ने के लिए लगाई गई है कई टीमें
इस संबंध में बैंक मैनेजर ने थाना रकाबगंज में मुकदमा दर्ज कराया है। SP सिटी विकास कुमार ने बताया, “आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। सर्विलांस की मदद भी ली जा रही है। CCTV कैमरे भी चेक किए गए हैं। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।”

बैंक में रूपए जमा कराने निकला था विवेक
सिकंदरा में ब्रिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नाम की एक कंपनी है। यह कंपनी कई बड़ी कंपनियों में कैश कलेक्शन में मदद कराती है। इन कंपनियों में ब्रिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, टोरेंट पावर, वीआई, डीएचएल, ब्लूगरट आदि कंपनियां शामिल है।

इन कंपनियों के कैश को रकाबगंज स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में रोजाना जमा कराया जाता है। इसी में सदर सुल्तानपुरा का रहने वाला विवेक काम करता है। विवेक पर ही कैश बैंक में जमा कराने की जिम्मेदारी है।

Story Loader