
ATAL BIHARI
आगरा। भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन हो गया है। दिल्ली स्थित एम्स में वे भर्ती थे। उन्होंने पांच बजकर पांच मिनट पर अंतिम श्वांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही कई नेता रो पड़े। हर तरफ शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा नेताओं ने कहा कि सबकुछ खत्म हो गया है। अधिकांश नेता दिल्ली चले गए हैं। वे अपने प्रिय नेता के अंतिम दर्शन करना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें
यह भी पढ़ें
गला रुंध गया
विधायक योगेन्द्र उपाध्याय और चौधरी उदयभान सिंह से जब अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर प्रतिक्रिया लेने के लिए फोन किया गया तो उनका गला रुंध गया। कहा कि अब कुछ नहीं बचा है। सब खत्म हो गया है। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि अटल जी भारत की शान थे। उन्होंने पोखरण में परमाणु विस्फोट करके सारी दुनिया को भारत की ताकत का अहसास कराया था। मेरे जैसे हजारों कार्यकर्ताओं को अटल बिहारी वाजपेयी ने तैयार किया है।
यह भी पढ़ें
क्या कहूं
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष रहे सुभाष भिलावली का कहना है कि मुझे तो सूझ ही नहीं रहा है क्या कहूं। मुझे तो वे बहुत अच्छी तरह जानते थे। मैं तो उनका सदैव ऋणी हूं। उन्होंने 1985 में मेरे भतीजे भारत को एम्स में भर्ती कराया था। वे अपनी कार में बैठाकर ले गए थे। ऐसा काम तो कोई नेता नहीं करता है। सब केवल चिट्ठी लिखकर थमा देते हैं, फिर काम हो या नहीं, इससे कोई मतलब नहीं होता है।
यह भी पढ़ें
अजातशत्रु थे
भाजपा के महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे का कहना है कि अटल बिहारी वाजपेयी अजातशत्रु थे। उन्होंने पाकिस्तान को भी अपना दोस्त बनाना चाहा, लेकिन उनसे सदा धोखा दिया। अटल बिहारी वाजपेयी जैसा नेता युगों में जन्मता है
यह भी पढ़ें
Updated on:
16 Aug 2018 06:55 pm
Published on:
16 Aug 2018 06:04 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
