
बरेली। जिले में दो दिन में हुई हॉरर किलिंग की दो वारदात ने लोगों को हिला कर रख दिया है। शाही और बहेड़ी में झूठी शान की खातिर परिवार वालों ने अपने घर की बेटियों को ही मौत की नींद सुला दिया। इन दोनों ही घटनाओं ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर क्यों कोई मां-बाप अपनी उस बेटी को मौत की नींद सुला देता है जिसे उसने पाल पोस कर बड़ा किया है। मनोवैज्ञानिकों की मानें तो इस तरह की घटना में सबसे बड़ा योगदान शिक्षा की कमी का होना है।
शिक्षा, गुस्सा और आत्मसम्मान है कारण
बरेली कॉलेज में मनोविज्ञान विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर हेमा खन्ना का कहना है कि हॉरर किलिंग के ज्यादातर मामलों में देखने में आया है कि ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वाले शिक्षित नहीं हैं।क्योंकि ये दोनों मामले ग्रामीण परिवेश से जुड़े हैं तो इन मामलों में भी शिक्षा की कमी मुख्य कारण है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने आत्मसम्मान की भावना अधिक होती है वो उन परिवारों में ऐसी घटनाएं देखने को मिलती हैं और लोगों में इतना गुस्सा बढ़ जाता है कि वो ये भूल जाते हैं कि वो जिस लड़की को मार रहे हैं उस लड़की को उन्होंने कई वर्षों से पाल पोस कर बड़ा किया है। उन्होंने कहा कि हॉरर किलिंग के पीछे मुख्य कारण शिक्षा, गुस्सा और आत्मसम्मान है।
बच्चों को भी पढ़ाएं
हेमा खन्ना का कहना है कि माता पिता को अपने बच्चों को शिक्षा दिलानी चाहिए जिससे कि वो अपना भला बुरा समझ सकें इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बच्चे भी संभाल कर कदम रखें। बच्चों के माता पिता समझाते हैं तो बच्चों को समझ में नहीं आता है। बच्चों को अपना भला बुरा समझना चाहिए।
दो घटनाएं हुईं
बरेली में पिछले दो दिनों में हॉरर किलिंग की दो घटनाएं सामने आई हैं। जिसमें शाही में परिजनों ने बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज होकर बेटी को मार कर उसे पुआल में रख कर जला दिया और अवशेष को नदी में बहा दिया जबकि दूसरी घटना बहेड़ी की है जहां पर दूसरे समुदाय के लड़के के साथ रहने की जिद के चलते एक नाबालिग लड़की को उसके घर वालों ने ही मौत के घाट उतार दिया। लड़की की मां और बाप ने रात में लड़की की गला दबा कर हत्या कर दी और सुबह उसका अंतिम संस्कार करने लगे लेकिन किसी ने पुलिस को सूचना दे दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को चिता से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और आरोपी मां को गिरफ्तार किया है।
Updated on:
16 Apr 2018 05:31 pm
Published on:
16 Apr 2018 05:29 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
