15 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फेसबुक हो गई बंद, ये है मामला

फेसबुक अचानक हो गया बंद, यूजर्स हो रहे परेशान।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Aug 26, 2017

facebook

facebook

आगरा। दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया साइट फेसबुक शनिवार शाम अचानक डाउन हो गई। फेसबुक यूजर्स ने ट्व‍िटर पर इसके बारे में जानकारी दी। फेसबुक मोबाइल पर चल रही थी, लेकिन कम्प्यूटर और लैपटॉप पर ये नहीं चल पा रही थी। फेसबुक का पेज तक नहीं खुल रहा था। फेसबुक के अचानक बंद हो जाने की वजह से यूजर्स परेशान रहे। शुरुआत में माना गया की ऐसा सिक्योरिटी में खतरे की वजह से हुआ पर समय रहते फेसबुक ने जानकारी दे दी की कोई सिक्योरिटी का खतरा नहीं है बल्कि एरर टेक्निकल कारणों से ऐसा हुआ है।

ये बताई गई वजह
आईटी एक्सपर्ट गौरव वाष्र्णेय ने बताया कि कभी कभी टेक्निकल कारणों की वजह से ऐसा होता है। मोबाइल में ये काम कर रही है। उन्होंने बताया कि इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है। टेक्निकल एरर की समस्या समाप्त होते ही ये फिर से चालू हो जाएगी। गौरव ने बताया कि इससे पहले ही इस प्रकार की समस्याएं आ चुकी हैं। फरवरी माह में भी ऐसा ही एरर आया था। उस समय फेसबुक ने 30 मिनट के लिए काम करना बंद किया था। अभी ये नहीं कहा जा सकता है, कि ये कितने समय में सही होगी।

यूजर्स हो गए परेशान
फेसबुक के बंद होते ही यूजर्स परेशान हो गए। समझ नहीं आ रहा था, हुआ क्या है, लेकिन बार बार फेसबुक द्वारा एरर 509 दिखाया जा रहा था। कोई सूचना भी नहीं आ रही थी। यूजर्स द्वारा कई बार फेसबुक अकाउंट को खोलने का प्रयास भी किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं बड़ी परेशानी इस वजह से भी थी, कि मोबाइल में फेसबुक चल रहा था, बस समस्या डैस्कटॉप में आ रही थी। उधर फेसबुक बंद होने की खबर फैलते ही युवाओं में कई तरह की चर्चाएं फैल गईं। फेसबुक बंद होने के विभिन्न कारणों से व्हाट्सएप ग्रुप पाट दिए गए, पर सही जानकारी किसी को नहीं मिल पा रही थी।