
पिछले साल यानी 2022 में फर्जी गाइड ने अमेरिका के नौसेना सचिव को ताजमहल घुमाया था।
Agra News: अमेरिकी नौसेना सचिव कार्लोस डेल टोरो पिछले साल 19 नवंबर, 2022 को ताज महल घुमने आए थे। इसी दौरान उन्हें एक नकली गाइड ने ताज महल को घुमाया। वहीं, अब पर्यटन विभाग की आंतरिक जांच के बाद इस साल 9 अक्टूबर को इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी।
प्रतिनिधिमंडल के पास ताजमहल जाने से पहले शिल्पग्राम से अंग्रेजी भाषी गाइड पहुंचे। सचिव के साथ आए एक सैन्य कर्मी ने असद आलम को गाइड के रूप में चुना। जिसके वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद पर्यटन विभाग ने जांच कराई। जांच में गाइड के पास फर्जी पहचानपत्र की पुष्टि हुई। सुरक्षा उल्लंघन के बाद टूरिस्ट गाइड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक दान ने फर्जी गाइड असद आलम खान के खिलाफ रक्षा मंत्रालय में शिकायत दर्ज कराई है।
फेरी वाला निकला आरोपी खान
पर्यटन विभाग की जांच से पता चला कि आरोपी खान एक फेरीवाला है। वह जाली प्रमाण-पत्रों का उपयोग करके एक गाइड के रूप में भी काम करता है। पर्यटन पुलिस स्टेशन की SHO रीना चौधरी के अनुसार, FIR आईपीसी की धारा 419 (प्रतिरूपण द्वारा धोखाधड़ी के लिए सजा), 420 (धोखाधड़ी), 467 (मूल्यवान सुरक्षा की जालसाजी), 468 (धोखाधड़ी के लिए जालसाजी), और 471 (एक जाली दस्तावेज को असली के रूप में उपयोग करना) के तहत दर्ज की गई थी।
Updated on:
16 Oct 2023 06:51 pm
Published on:
16 Oct 2023 06:49 pm

बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
