7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावधान ! आगरा के इस मार्किट में बेचीं जा रही है आई फोन की नकली एक्सेसरीज

ऑनलाइन शॉपिंग अमेजन, स्नैपडील और फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियां ओरिजिनल बताकर ग्रहकों को डबल पैसा वसूल करती हैं, इन के द्वारा ग्राहकों को लूटा जा रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 8 Jun 2018, 6:11 PM IST

i phone

दुकानदारों ने लगाए आॅनलाइन कंपनियों पर बड़े आरोप

आगरा। आईफोन की एसेसिरीज बेचे जाने पर आगरा में एनजीओ द्वारा छापामार कार्रवाई की गई। चार दुकानदारों से माल बरामद हुआ। इसके बाद व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। व्यापारियों ने छापे का विरोध किया है। शुक्रवार को शाह मार्केट में इस आॅनलाइन कंपनियों द्वारा बेची जाने वाली एसेसिरीज के विरोध में बैठक की गई। दुकानदारों ने कहा कि सरकार ने आॅन लाइन कंपनियों को मोबाइल और एसेसिरीज बेचने का लाइसेंस दिया तो दुकानदारों के पेट पर लात मारने का काम किया है।

ये खबर भी पढ़ सकते हैं: योगीजी देखिए क्या ऐसे पढ़ेगे और आगे बढ़ेगे बच्चे, ऐसा है सरकारी स्कूलों का हाल

प्रोडेक्ट जो नकली बता रहे हैं आॅनलाइन पर यहीं डबल पैसे में
शाह मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने कहा कि एनजीओ द्वारा आईफोन की एसेसिरीज पर मारा गया छापा दुकानदारों के साथ गलत कार्रवाई है। यह सब प्रोडक्ट जो नकली बता रहे हैं, यह सब ऑनलाइन शॉपिंग अमेजन, स्नैपडील और फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियां ओरिजिनल बताकर ग्रहकों को डबल पैसा लेकर वसूली करती हैं। इन कंपनियों द्वारा ग्राहकों को लूटने का काम किया जा रहा है। जब यह प्रोडक्ट ऑनलाइन में बिक सकता है, तो दुकानदार वही माल ऑनलाइन से आधे रेटों पर क्यों नहीं बेच सकते। व्यापारी भी वही बेच रहा है जो ऑनलाइन सरकार द्वारा माल ग्राहकों तक पहुंचाया जा रहा है। इस संबंध में कोई भी अन्य व्यापारियों पर कोई मुकदमा पंजीकृत हुआ तो समस्त व्यापारी मिलकर उच्च अधिकारियों को इस मामले को अवगत कराएंगे।

दुकानदारों का माल हरीपर्वत थाना पुलिस को सौंपा गया

गौरतलब है कि बीते दिन आगरा में एक एनजीओ द्वारा छापेमार कार्रवाई की गई थी, जिसमें चार दुकानदारों के यहां आईफोन की एसेसिरीज बिकती मिली थी। दुकानदारों का माल हरीपर्वत थाना पुलिस को सौंपा गया था। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।