
मिढ़ाकुर में धरने पर बैठे किसान
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। कीठक से भांडई तक बाईपास रेल लाइन निकलने के विरोध में मिढ़ाकुर के पास नानपुर मोड़ पर किसान अपनी मांगों लेकर धरने पर बैठे हैं। गुरूवार को 21वे दिन किसानों का धरना जारी रहा। वहीं किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने आगरा आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात की। उप मुख्यमंत्री ने किसानों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है।
डिप्टी सीएम से मिलें किसान
बाईपास रेल लाइन भूमि अधिग्रहण विरोध संघर्ष समिति के संयोजक चौधरी दिलीप सिंह ने बताया है कि गुरूवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दो दिन के प्रवास पर आगरा आए हुए हैं। इसकी जानकारी मिलते ही किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात की। किसानों ने डिप्टी सीएम मौर्य को अपना मांग पत्र सौंपा। किसानों ने डिप्टी सीएम से कहा है कि 2017 से सर्किल रेट नहीं बढ़ाई गई है। जबिक अधिग्रहण 2022 में हो रहा है। लेकिन प्रशासन किसानों की सुनवाई नहीं कर रहा है। इस पर डिप्टी सीएम ने किसानों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।
प्रशासन के खिलाफ रोष
चौधरी दिलीप सिंह ने बताया है कि भीषण गर्मी में किसान 21 दिन से धरने पर बैठे है। लेकिन आज तक कोई भी अधिकारी किसानों से मिलने तक नहीं आया है। इसे लेकर किसानों में प्रशासन के खिलाफ काफी रोष है। किसानों ने कहा है कि एसी कार्यालयों में बैठे अधिकारियों पास किसानों से मिलने का समय नहीं है। अधिकारियों की अनदेखी को लेकर किसानों में प्रशासन के खिलाफ काफी रोष है।
ये रहे मौजूद
धरने में मुख्य रूप से महेश चंद शर्मा, जगन सिंह, लखन लाल, दीवान सिंह, मुकेश नरवार, प्रेम सिंह, दर्याव सिंह, रामचंद्र नरवार राधेश्याम नरवार, थान सिंह, दीपू, सुंदर लाल छौंकर, हरदम सिंह, सत्यप्रकाश आदि किसान मौजूद रहे।
Published on:
5 May 2022, 4:57 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.