
fashion
चिलचिलाती तेज धूप में घर से निकलना बहुत मुश्किल होता है। लेकिन मजबूरी है तो बाहर निकलना ही पड़ेगा और जिस जगह पर जाना है उस जगह के हिसाब से अपने आप को तैयार भी करना होगा। ऐसे में हम आपको गर्मियों के उस फैशन के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके लिए आरामदायक भी होगा, साथ ही आपको स्टाइलिश लुक भी देगा।
ये रंग दिखेंगे कूल
वैसे तो गर्मियों को देखते हुए लोग हल्के रंग के कपड़ों का चुनाव करना पसंद करते हैं जिसमें सफेद रंग के कपड़ों को सबसे ज्यादा पहना जाता है। ये मानने में कोई दो राय नहीं हैं कि सफेद रंग सदाबहार है और लोगों की पहली पसंद भी यही रंग होता है। लेकिन आप सफेद रंग के साथ आप दूसरे रंग के शेड्स ट्राई कर सकते हैं जैसे लेमन लाइट येलो, पीच, स्काई ब्ल्यू और ग्रे आदि। इन रंगों के कपड़ों को आप किसी भी जगह आसानी से पहन सकते हैं। ये रंग आपको कूल लुक देंगे। बात चाहे कॉलेज जाने वाली युवतियों की हो, आॅफिस जाने वाली महिलाओं की या फिर किटी पार्टी अटैंड करने की, सभी जगह पर ये रंग आपको एकदम तरोताजा दिखने में मदद करेंगे।
प्रिंटेड टॉप की डिमांड
इस बार के समर कलेक्शन में अगर डिजायन्स की बात करें तो डिजिटल प्रिंट बाजार में मौजूद हैं। खासकर प्रिंटेड टॉप की डिमांड है जिन्हें आप प्लेन ट्राउजर्स के साथ पहन सकते हैं। इन गर्मियों में भारी या बड़े प्रिंट फैशन में नहीं हैं। टॉप, स्कर्ट, लूज ट्राउजर्स के साथ ही मैक्सी ड्रेसेज भी इस समर कलेक्शन में शामिल की गई हैं। कंफर्ट जोन की बात करें तो कॉटन हमेशा टॉप पर आता हैै। लड़कियां कॉटन के पलाजो पैंट भी कैरी कर सकतीे हैं जिसके साथ आप कॉटन की कुर्ती पहन सकती हैं। वहीं बात अगर लड़कों के फैशन ट्रेंड की करें तो यहां भी बात पहले कंफर्ट जोन की ही आती है। लड़कों के लिये लिनिन टेंसिल फैब्रिक अच्छा विकल्प है। इस मौसम में स्ट्रैचेबल फैब्रिक से बने कपड़ों की भी खरीददारी आप कर सकते हैं। इससे आप पसीने की वजह से आने वाली स्मैल से भी बचे रहेंगे।
Published on:
16 May 2018, 5:25 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.